Skin Care Tips: सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद है शहद!
Winter Skin Care Tips: अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन को ड्राई होने से बचाना चाहते हैं, तो शहद को इन तरीकों से यूज कर सकते हैं।
Edited By Mehak Jain

Edited By Mehak Jain

Winter Skin Care Tips in Hindi: सर्दियों में कई लोगों की स्किन ऑयली हो जाती है, तो कई लोग अपनी ड्राई स्किन की वजह से परेशान रहते हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिनकी स्किन पर आयल भी आता है और ड्राई भी रहती है मतलब उनकी स्किन कॉम्बिनेशन होती है। लोग अपनी स्किन को इन परेशानियों से बचाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, लेकिन उन सभी प्रोडक्ट्स में केमिकल पाया जाता है।
आज हम आपको इस परेशानी का एक घरेलू रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं, जो बहुत किफायती भी है घर पर आसानी से आपको मिल भी सकता है। हम बात कर रहे हैं शहद की जो आपकी स्किन की हर समस्या को खासकर ड्राइनेस को दूर कर सकता है। आइए जानते है शहद का यूज आप किस तरह कर सकते हैं।
दोनों ही चीजें सेहत और स्किन के लिए काफी लाभदायक और मॉइस्चराइजिंग लाभों के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों का एक घोल बनाएं और त्वचा पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।

हाइड्रेटिंग मास्क (Hydrating Mask) के लिए शहद को सादे दही के साथ मिलाएं। (Skin Care Tips) दही हमारी स्किन में नमी को बनाए रखती है और एक्सफोलिएशन में मदद करती है। इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर नार्मल पानी से धो लें।

आप अपनी स्किन पर शहद में साथ केले को मिलाकर लगा सकते हैं। इन दोनों ही चीजों के यूज से स्किन पर आए काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आप पिम्पल्स और झुर्रियों से परेशान है तो उन परेशानियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक पक्का हुआ केला और अच्छी क्वालिटी का शहद लेना होगा। उन दोनों को एक कटोरी में मिक्स कर लें और अपने फेस पर 15-20 मिनट (Skin Care Tips) लगा कर रखें।

जब आप स्किन पर शहद का यूज करते हैं तो ध्यान रहे कि शहद अच्छी क्वालिटी का ही हो। इसके लिए शहद का पैच टेस्ट जरूर करें, जिससे आपकी स्किन पर कोई एलर्जी ना हो और यदि आपको स्किन से संबंधी कोई विशेष चिंता है तो स्किन के डॉक्टर से बात जरूर करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: