Winter Shopping: दिल्ली-एनसीआर में देशभर से लोगो नौकरी करने के लिए आते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को रोज ऑफिस जाने के लिए अच्छे कपड़े चाहिए होते हैं। ऐसे लोगों के लिए दिल्ली में कई बाजार लगते हैं जहां से सस्ते में ज्यादा कपड़े खरीद सकते हैं। अभी नए सभी लोग नए साल की तैयारी में लगे हैं, अगर आप भी नए साल के जश्न के लिए कुछ अच्छा और स्टाइलिश खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है।
दिल्ली में कई सस्ते बाजार हैं, जो सर्दियों की शॉपिंग के लिए बेस्ट माने जाते हैं। अगर आप भी नए साल पर किसी पार्टी में जाने के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो इन बाजारों से सस्ते में बूट्स और लॉन्ग जैकेट खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सस्ते बाजार! 50 का कैप, 200 की जैकेट, 250 का वन पीस…. पहनकर करें नए साल की पार्टी
बूट्स के लिए बाजार
दिल्ली में सर्दी के मौसम में बूट्स बहुत से लोग खरीदते हैं। अगर आप भी न्यू इयर की पार्टी के लिए कुछ स्टाइलिश खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए कई बाजार मिल जाएंगे। दिल्ली के लाजपत नगर में सस्ते बूट्स मिल जाते हैं। इन बूट्स की क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। जिनकी शुरुआती कीमत 300 रुपये से 3000 तक हो सकती है।
लॉन्ग जैकेट के लिए बाजार
दिल्ली में लाजपत नगर और सरोजिनी नगर सस्ते बाजार के लिए मशहूर हैं। वैसे तो इन बाजारों में सर्दी के लिए हर हर चीज मिल जाती है, लेकिन अगर आप लॉन्ग जैकेट लेने की सोच रहे हैं तो यह बाजार सबसे अच्छे हैं। यहां पर 500 रुपये से अच्छी क्वालिटी की जैकेट खरीदी जा सकती हैं।
स्टाइलिश विंटर कैप
नए साल से पहले दुनियाभर में क्रिसमस का भी जश्न भी मानाया जाएगा। क्रिसमस की पार्टी में कई जगह पर एक थीम होती है, जिसमें सबको सांता क्लॉस के रंग के कपड़े पहनकर जाना होता है। अगर आप भी इस थीम के लिए ड्रेस खोज रहे हैं तो इस समय दिल्ली के कई बाजारों में बहुत से ऑप्शन मिल जाएंगे। लाजपत नगर, चांदनी चौक और सरोजनी नगर में अच्छी फर वाले कैप आपको 150 रुपये में मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: वीकेंड पर दिल्ली के इन 4 बाजारों में सस्ती शॉपिंग! 200 रुपये में खरीदें कोरियन कपड़े
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
10 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
17 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines