दिल्ली के सस्ते बाजार! 50 का कैप, 200 की जैकेट, 250 का वन पीस.... पहनकर करें नए साल की पार्टी

Winter Shopping: 31 दिसंबर को देशभर में नए साल की पार्टी का आयोजन किया जाएगा। लोग नए साल की तैयारियों में जुट गए हैं। अगर आप पार्टी में रौनक बढ़ाना चाहते हैं तो दिल्ली के इन खास बाजारों से शॉपिंग कर सकते हैं।

Winter Shopping

File Photo

Winter Shopping: 31 दिसंबर को देशभर में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली में भी कई जगह पर बड़ी पार्टियों का आयोजन किया जाता है। सर्दी के मौसम में दिल्ली की किसी भी पार्टी में जाने के लिए आपको सस्ते ड्रेस मिल जाते हैं। क्योंकि राजधानी में कई सस्ते बाजार लगते हैं, जहां पर सर्दियों की शॉपिंग की जा सकती है। अगर आप भी नए साल पर किसी पार्टी में जाने के लिए शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में शॉपिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली में सस्ते से सस्ता सामान खरीदना हो तो उसके लिए सरोजनी नगर मार्केट का नाम सबसे ऊपर आता है। यह ऐसा बाजार है जहां पर 10 रुपये से लेकर 1000 हजार रुपये तक बहुत अच्छा सामान मिल जाता है। अगर नए साल पर शॉपिंग करना चाहते हैं तो एक बार आपको दिल्ली के इस बाजार में जाना चाहिए। सर्दियों में इस मार्केट में आमतौर से ज्यादा सामान देखने को मिल जाता है।

विज्ञापन

लाजपत नगर मार्केट

सरोजनी नगर के बाद अगर कोई बाजार सस्ते सामान के लिए फेमस है तो वह है लाजपत नगर बाजार। यहां पर बड़े बड़े शोरूम से लेकर सड़कों पर दुकानें देखने को मिल जाती हैं। यह बाजार आमतौर पर सोमवार को बंद रहता है। अगर नया कलेक्शन देखना है तो हमेशा मंगलवार को जाना सबसे सही रहता है। क्योंकि सभी दुकानों पर मंगलवार को नया सामना खोला जाता है। यहां पर विंटर के कपड़े 100 रुपये से 500 रुपये तक अच्छी क्वालिटी के मिल जाते हैं।

विज्ञापन

चांदनी चौक मार्केट

चांदनी चौक दिल्ली का वह बाजार है जहां पर साल भर रौनक रहती है। क्योंकि यहां पर ब्राइडल लहंगे हर दाम में मिल जाते हैं। वहीं, सर्दियों में यहां की दुकानों पर अच्छे डिजाइन के पार्टी वियर ड्रेस मिल जाते हैं। आमतौर पर लोग यहां पर ट्रेडिशनल कपड़ों की शॉपिंग के लिए जाते हैं। जिन लोगों को वुलन सूट, स्वेटशर्ट, स्कार्फ, जैकेट और जूते खरीदने वह इस बाजार से अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं।

कनॉट प्लेस मार्केट

दिल्ली में बहुत से लोग कनॉट प्लेस (CP) घूमने जाते हैं। यहां पर एक से एक बड़े ब्रांड का आउटलेट देखने को मिल जाता है। वहीं इसकी दूसरी साइड में पालिका बाजार लगता है, जहां पर 300 रुपये में भी शॉपिंग की जा सकती है। यह मार्केट जमीन के नीचे बनी हुई है। जहां पर लोग मोल भाव कर अच्छे दाम में खरीदारी कर सकते हैं। इस साल नए साल के लिए कुछ अच्छा और नया ट्राई करना चाहते हैं तो इस बाजार से शॉपिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ