Winter Shopping: दिल्ली के बाजार सर्दियों के मौसम में गुलजार हो जाते है। अगर आप भी बजट-फ्रेंडली शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली के इन 4 बाजारों में जा सकते हैं। यहां पर फैशनेबल जैकेट्स, स्वेटर्स, शॉल्स और सूट खरीदे जा सकते हैं। अगर अभी शॉपिंग करना चाहते हैं तब भी ये बेस्ट मार्केट हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन मार्केट में सीजन के लास्ट में भी तगड़ी सेल लगती है, जहां से आप शॉपिंग सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं।
पालिका बाजार
दिल्ली का पालिका बाजार यूं तो हमेशा गुलजार रहता है लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां ज्यादा भीड़ देखने को मिलता है। इस बाजार में सर्दी का सीजन शुरू होते ही नए-नए स्टाइलिश विंटर वियर आने शुरू हो जाते हैं। जिनकी कीमत 300 रुपये से शुरू हो जाती है। अगर आपका अभी शॉपिंग का इरादा नहीं है तो अगले साल के लिए सीजन के लास्ट में सेल से अच्छी खरीदारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: 250 रुपये के कपड़े पहनकर मारें 2500 वाला स्टाइल! दिल्ली के इन बाजारों में से लूटें ‘सस्ता माल’
लाजपत नगर बाजार
दिल्ली में किफायती दाम में शॉपिंग करने के लिए लाजपत नगर काफी फेमस है। यहां पर हर सीजन में नया कलेक्शन देखने को मिलता है। अभी अगर आप शॉपिंग कर चुके हैं तो, सीजन के लास्ट में लगने वाली सेल में एक बार फिर से जाकर शॉपिंग की जा सकती है। यहां पर भी 200 रुपये से अच्छे विंटर वियर मिल जाते हैं।
सरोजनी नगर
सस्ता यानी सरोजनी नगर मार्केट, जहां पर आप 20 रुपये में भी कपड़े खरीद सकते हैं। वैसे तो इस मार्केट में हमेशा ही सस्ते कपड़े मिल जाते हैं लेकिन सीजन के एंड में लगने वाली सेल से और भी ज्यादा किफायती दाम में शॉपिंग की जी सकती है। सर्दी या गर्मी का सीजन खत्म होते ही यहां पर तगड़ी सेल शुरू हो जाती है। अगर इस साल की विंटर शॉपिंग कर चुके हैं तो अगले साल के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।
चांदनी चौक
दिल्ली का चांदनी चौक भी अफोर्डेबल शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। इस मार्केट में सीजन के लास्ट में सेल लगती है। जहां पर वुलन सूट, स्वेटशर्ट, स्कार्फ, जैकेट और जूते सस्ते में खरीद सकते हैं। चांदनी चौक एक ऐसा मार्केट है जहां पर आपको हर डिजाइन और फैशन के कपड़े मिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: वीकेंड पर दिल्ली के इन 4 बाजारों में सस्ती शॉपिंग! 200 रुपये में खरीदें कोरियन कपड़े
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
18 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines