Winter Shopping: दिल्ली में सैकड़ों बाजार हैं, जो अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। यहां का हर बाजार किसी न किसी चीज के लिए मशहूर है। आज दिल्ली के ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे जहां पर सर्दियों में स्पेशल सेल लगती है। दिल्ली के इन बाजारों से आप किलो के भाव में कंबल से लेकर कालीन तक खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन बाजारों में तोल के भाव में सूट के कपड़े भी मिलते हैं। इसके अलावा इन बाजारों से नए साल की पार्टी के लिए बहुत सा सामान खरीदा जा सकता है।
भागीरथ पैलेस (चांदनी चौक)
नए साल पर अगर अपना घर सजाना चाहते हैं तो इसके लिए चांदनी चौक का यह बाजार सबसे बेहतर ऑप्शन है। क्योंकि इस बाजार से बहुत से दुकानदार अपनी दुकानों के लिए सामान खरीदते हैं। जिससे यह कहा जा सकता है कि यहां पर बाकी के बाजारों के मुकाबले ज्यादा किफायती दाम में सामान मिलता है। यहां पर घर सजाने की लाइट्स और कलरफुल बल्ब सस्ते में मिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: 300 रुपये के बूट्स में लगेंगी ‘लंदन वाली मैडम’, दिल्ली के इन बाजारों में करिए सस्ती शॉपिंग
बंजारा मार्केट
पार्टी के लिए सामान खरीदना है तो उसके लिए दूसरा सबसे अच्छा ऑप्शन बंजारा मार्केट है। यहां पर आपको नए से लेकर सेकेंड हेंड सामान मिल जाएगा। छोटे शीशे, लैम्प, बैठने के लिए सुंदर-सुंदर चेयर्स, बेड और कालीन जैसे घर सजाने का सामान मिल जाएगा। इस बाजार में खुलकर मोलभाव किया जा सकता है।
सीलमपुर का बाजार
इस सर्दी में अगर किसी को कंबल खरीदना है तो उसके लिए सीलमपुर बाजार सबसे सस्ता बाजार है। क्योंकि यहां पर किलो के भाव में कंबल मिल जाते हैं। जिनकी शुरुआती कीमत 300 रुपये किलो से हो जाती है। कंबल कालीन के अलावा यहां पर आप कपड़े, जूते, मेकअप और ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां पर वुलन के कपड़े भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
जामा मस्जिद
पुरानी दिल्ली को लोग लजीज खाने के लिए याद करते हैं, लेकिन यहां पर सस्ते में शॉपिंग करने के भी काफी ऑप्शन मिल जाते हैं। यहां पर कालीन का एक अलग से बड़ा बाजार है। जहां पर 1000 रुपये से लेकर 5000 हजार तक की बेहतरीन कालीन मिल जाती हैं। सर्दियों में अगर अपना घर सजाना चाहते हैं तो उसके लिए एक बार इस बाजार में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: वीकेंड पर दिल्ली के इन 4 बाजारों में सस्ती शॉपिंग! 200 रुपये में खरीदें कोरियन कपड़े
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
7 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
9 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
10 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
10 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
12 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
14 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
15 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
15 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
17 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines