Winter Saree Style: महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है, साड़ी एक ऐसा पहनावा है जो हर भारतीय महिला की पहचान हैं लेकिन जब सर्दियों का मौसम शुरू हो जाये तो महिलाओं को समझ नहीं आता कि साड़ी को किस तरह स्टाइल करें और कैसे ठण्ड से बचें लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योकि अब आप साड़ी के साथ भी बहुत से एक्सपेरीमेंट्स कर सकती हैं। सर्दियों में बिना ठंड लगे साड़ी पहन सकती है और उसके साथ-साथ स्टाइलिश भी लग सकती हैं। उस स्टाइल को देखकर सभी लोग आपकी तारीफ जरूर करने वाले हैं। तो आइये जानते हैं एक सिंपल से स्वेटर को साड़ी के साथ कैसे स्टाइल करें।
टर्टल नेक ब्लैक स्वेटर (Turtleneck black sweater)
इस तरह के स्वेटर हर साड़ी के साथ पेअर किये जा सकते है, इस स्वेटर के ब्लैक कलर में होने की वजह से भी ये हर किसी साड़ी के साथ खिल कर उभरता हैं। आप इस टाइप के स्वेटर को चाहें तो किसी जॉर्जट की साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकते है। कपड़ें का कोई भी फैब्रिक आपके इस ब्लैक टर्टल नैक स्वेटर को मैच कर सकता है। लेकिन याद रहें की वह बहुत ज्यादा हाई नैक न हो। यह आपके विंटर के टाइम में आपके बहुत काम आने वाला है।
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: गुलाब की पंखुड़ियों जैसे हो जाएंगे होंठ! घर पर तैयार करें चुकंदर बाम
ऑफ वाइट लॉन्ग ब्लेजर (Off white Long blazer)
अगर आपके पास ऑफ वाइट कलर में कोई ब्लेजर है तो आप साड़ी के साथ उस ब्लेजर को बहुत अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकते हैं। क्योकि इस ब्लेजर का कलर वाइट है तो ये भी चाहें कोई भी कलर हो या फैब्रिक यह हर किसी के साथ जाने वाला हैं। अगर आपके पास ऐसे टाइप का कोई ब्लेजर नहीं है तो जरूर जाकर खरीद लें। आप साड़ी के पल्लू को अपनी गर्दन से घुमाकर ब्लेजर के अंदर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह हमारा फुल नैक एरिया भी कवर हो जाता हैं, जिससे सर्दी लगने का कोई चांस ही नहीं है।
फ्रंट ओपन स्वेटर (Front open sweater)
ऐसे स्वेटर हर किसी महिला के पास होते हैं इस नार्मल से दिखने वाले स्वेटर को भी आप बहुत अलग तरीके से स्मार्टली स्टाइल कर सकती हैं। आपको सिर्फ अपनी साड़ी के पल्लू को ड्रेप करना है जो नॉर्मली हर कोई करता है लेकिन इसे इससे दिक्कत यह आती है कि पीछे साइड से स्वेटर उठ जाता हैं। जो देहने में बिलकुल अच्छा नहीं लगता। आपको बस उस ड्रेप पल्लू को थोड़ा नीचे रखना है और किसी भी एक्सेसरी के साथ और फुल लुक देना है।
ये भी पढ़ें: Manish Malhotra ने डिजाइन की Air India के क्रू मेंबर्स की ड्रेस, जानें क्या है इनमे खास?
शॉल के साथ करें स्टाइल (Shawl)
अलग-अलग स्वेटर को तो आप स्टाइल कर ही सकती हैं लेकिन एक शॉल के साथ भी आप काफी एक्सपेरिएंट्स कर सकती हैं। अगर आपके पास घर पर कोई भी शॉल राखी है तो आप साड़ी के साथ उस शॉल को अच्छे से स्टाइल कर सकते हैं। उस शॉल को आप साइड में लें सकते हैं लेकिन कही बार बहुत अधिक सर्दी हो जाती हैं, वह स्टाइल उस सर्दी को नहीं मार पाता। तो सर्दी से बचने के लिए आप उस शॉल के दोनों कार्नर को कंधो पर रख सकती हैं और किसी सेफ्टी पिन की सहायता से उसे लॉक कर सकती हैं। जिससे वह देखने में काफी सुंदर और रॉयल लुक देता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
14 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
15 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
17 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
19 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
19 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
22 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines