Beauty Tips: गुलाब की पंखुड़ियों जैसे हो जाएंगे होंठ! घर पर तैयार करें चुकंदर बाम

Beauty Tips: महिलाएं हो या पुरुष होंठ तो हर किसी को खूबसूरत चाहिए होते हैं। तो घर पर ही चुकंदर आपके काले होंठों को एक दम लाल बना सकता है आइये जानते हैं कैसे?

Beauty tips
विज्ञापन

Beauty Tips: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और इस समय सबसे ज्यादा परेशानी होंठों से रिलेटेड रहती है। महिलाएं हो या पुरुष होंठ तो हर किसी को खूबसूरत चाहिए होते हैं। हमारे होंठों पर आने वाली एक मुस्कान किसी का भी दिल जीत सकती है, पर क्या हो अगर हम उन होंठों का ही ध्यान ही न रख पाएं। कुछ गलत चीजों के यूज से आपके होंठ काले पड़ जाए। सिर्फ होंठों का वह कालापन पूरे मुंह की खूबसूरती को फीका कर देता है।

आज हम आपको बताने जा रहें है अपने होंठों को हमेशा के लिए आप कैसे लाल रख सकते हैं यहां हम जिस चीज की बात कर रहे हैं उस रामबाण का नाम है चुकंदर, जो आपको बहुत आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। इस चीज के इस्तेमाल से आपके होंठ एकदम लाल, खूबसूरत और मुलायम हो जाएंगे। आइये आगे जानते है चुकंदर का प्रयोग आपको कब और कैसे करना है और इस बाम को बनाते कैसे हैं?

विज्ञापन

कैसे बनाएं चुकंदर बाम? (How to make beetroot balm?)

  • इस बाम को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक चुकंदर ले लेना है यह आपको आसानी से मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाएगा।
  • उसके बाद उस चुकंदर के ऊपर की परत को उतार देना हैं।
  • आप चाहे तो उस उतरे हुए छिलके को फेंकने की बजाय उसे अपने होंठों पर बाम से पहले भी लगा सकते हैं।
  • इसके बाद उस चुकंदर को अच्छे से कद्दूकस कर लेना है जिसके बाद उसे अलग से किसी स्टील की प्लेट में निकल लें।
  • उस कद्दूकस किये हुए चुकंदर तो 1 घंटे के लिए धुप में सूखने के लिए रख दें।
  • उस सूखे हुए चुकंदर को मिक्सी ग्राइंडर में डालकर उसका एक पाउडर बना लें।
  • उस पाउडर में आर्गेनिक एलोवेरा जेल मिला लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • आखिरी में मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को अच्छे से अपने होंठों पर लगा लें और सूखने दें।

आप दो ही दिन में इस चुकंदर बाम का नतीजा अपने होंठों पर देख पाएंगे। यह रेमिडी बुरे से बुरे होंठों पर आए कालेपन को खत्म कर सकती है। तो देर न लगाएं और इस जादुई रेमिडी को अपने घर पर चुटकियों में बनाए।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ