Winter Morning walk: हेल्दी रहने के लिए हर कोई सुबह की सैर करना पसंद करते हैं। सुबह की ताजी हवा आपके मन को शांत करता है और शरीर को एनर्जी देता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में सुबह की सैर के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियां आपको नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार आपकी ये आदत हेल्थ से जुड़े खतरे को पैदा कर सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सुबह की सैर के दौरान आपको कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
मॉर्निंग वॉक के दौरान गर्म कपड़े पहन कर रखें
कई लोग सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाते समय बहुत कम कपड़े पहनते हैं या फिर एक पतली टी-शर्ट में ही बाहर निकल जाते हैं। हो सकता है कि वॉक के दौरान गर्मी लग सकती है, लेकिन इसके बावजूद भी आपको गर्म कपड़े पहने रखना चाहिए। सर्दियों में चलने वाली तेज हवा आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आपको सर्दी-जुकाम होने का खतरा रहता और ये हवा आपके फेफड़े को भी नुकसान पहुंचाती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें
शरीर को हाईड्रेड रखें
सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करने से पहले शरीर को हाईड्रेड रखना बहुत जरूरी हो जाता है। कई लोग सर्दियों में कम पानी पीते हैं, जो उनके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले पानी जरूर पिएं। इसके लिए आपको सुबह उठते ही 1 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। हाइड्रेट रहने से एनर्जी का लेवल बूस्ट होता है और आपको वॉक के दौरान प्यास भी नहीं लगती है।
मास्क पहनना जरूरी
सर्दियों के मौसम अगर आप कोहरे में मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं, तो मास्क लगाकर बाहर निकलें। इससे इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। वहीं, अगर बाहर कोहरा ज्यादा हो तो ऐसे में आप मॉर्निंग वॉक का समय भी बदल सकते हैं, जरूरी नहीं आप सर्दियों में भी आपने फिक्स टाइम पर ही सैर करने निकलें। इससे आप कोहरे से होने वाली परेशानी से भी बच करते हैं।
ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
13 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
13 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
16 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
17 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
20 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines