Methi Pulao: ठंड का मौसम आते ही मेथी बाजारों में ताजा मिलने लगती है. इसके हल्के कड़वे और खुशबूदार पत्ते न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. लोग इसे अलग‑अलग तरीकों से इस्तेमाल करते हैं कोई मेथी के पराठे बनाता है, तो कोई इसे सब्जियों में डालकर खाते हैं. अगर आप भी मेथी का सेवन करना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि इसके पौष्टिक लाभ आपको पूरे मिलें, तो मेथी पुलाव आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ स्वास्थ्य और बालों के लिए भी फायदेमंद है. आइए जानते हैं आप इसको घर में आसानी से कैसे बना सकते हैं.
मेथी पुलाव रेसिपी | Methi Pulao Recipe
सामग्री
- बासमती चावल- 1 कप
- ताजी मेथी के पत्ते – 1 कप (बारीक कटी हुई)
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 2 (लंबी कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- टमाटर – 1 (कटा हुआ)
- तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
- जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 2 कप
- नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
इस तरह बनाएं मेथी पुलाव
सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धो लें और 15–20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे पुलाव के दाने लंबे और फूले हुए बनते हैं. मेथी के पत्तों को डंठल से अलग करके साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर इन्हें बारीक काट लें. अगर मेथी ज्यादा कड़वी है, तो उसे हल्के नमक वाले पानी में 10 मिनट भिगोकर निकाल दें. कढ़ाई या कुकर में तेल या घी गर्म करें. अब उसमें जीरा डालें. जीरा तड़कने लगे तो उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. टमाटर डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं जब तक वो नरम न हो जाए. अब कटे हुए मेथी के पत्ते डालें और 3–4 मिनट तक चलाते हुए पकाएँ जब तक उनकी कच्ची महक चली जाए. मेथी सिकुड़ जाएगी और थोड़ा पानी छोड़ेगी. अब भीगे हुए चावल डालें और हल्के हाथ से मिलाएँ ताकि दाने टूटें नहीं. 2 कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं (या कुकर में 1 सीटी आने तक). बस इस आसान तरह से आपको पुलाव रेडी हो जाएगा.
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
49 mins agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
20 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines