Foods For Winter Laziness: सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम होना आम है। इसके अलावा, मौसम ठंडा होने की वजह से आलस भी बढ़ने लगता है। आलस की वजह से हमें सर्दियों में हमेशा नींद, थकान और कमजोरी महसूस होती है। ठंड के मौसम में शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, लेकिन आलस और कम ऊर्जा शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए हमें सही डाइट का सेवन करना चाहिए। डायटीशियन ने बताया कि सर्दियों में हम कैसे Laziness की समस्या को दूर कर सकते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि सर्दियों में हमें क्या खाना चाहिए ताकि आलस कम से कम आए।
इन चीजों को जरूर खाएं
1. सूप- सर्दियों में गर्मा-गरम सूप पीने से आलस की समस्या दूर होती है। इन दिनों ताजी-हरी सब्जियों का सूप पीने से शरीर को फाइबर मिलता है। हॉट सूप का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड
2. नट्स एंड सीड्स– सर्दियों में आपको अपनी डाइट में सूखे मेवे और बीजों को भी जरूर खाना चाहिए। काजू, बादाम और अखरोट खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और शरीर को जरूरी तत्व मिलते रहते हैं।
3. गर्म चाय- डायटीशियन ने बताया कि हमें सर्दियों में हर्बल टी का सेवन करना चाहिए। इन चायों में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हर्बल टी पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
4. अदरक- अदरक भी आलस कम करने में मदद करती है और शरीर को एक्टिव रखती है। अदरक में ऐसे तत्व भी होते हैं, जो सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
5. दालचीनी- इस मसाले में भर-भरके मिनरल्स होते हैं, जो सर्दियों ही नहीं, किसी भी सीजन में आपको एलर्जी से लेकर सर्दी-खांसी की समस्या में राहत दिलाते हैं।
इसके अलावा, आपको सर्दियों में शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इससे हमारी बॉडी एक्टिव रहती है। सुबह सही समय पर जागें, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines