Winter Diet Tips: “मक्के दी रोटी और सरसों दा साग” इस रेसिपी के बारे में तो अक्सर आपने सर्दियों में ही सुना होगा। इसी तरह से कई अन्य साग-सब्जियां भी हैं जो सर्दियों में बड़े ही चाव के साथ खाई जाती हैं। इन्हें खाने के फायदों की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी होती हैं। ठीक उसी तरह रोटी और गुड़ भी सर्दियों में खाए जाने वाले भोजनों में से एक हैं। दोनों को एक साथ खाना सर्दी के मौसम में शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है।
रोटी के साथ एक टुकड़ा गुड़ खा लेना ही आपको कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। आज हम आपके लिए रोटी के साथ गुड़ खाने के फायदों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे जानने के बाद शायद आप भी इस सर्दी अपनी डाइट (Winter Season Diet Plan Tips) में गुड़ रोटी को शामिल करना पसंद करेंगे। आइए रोटी के साथ गुड़ को खाने के 7 फायदों के बारे में जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
1. शरीर को रखे गर्म
गुड़ की तासीर गर्म होती है और इसे अगर रोटी के साथ खाया जाए तो सर्दियों में कई तरह से फायदा मिलता है। इसका सेवन करने पर आपका शरीर गर्म रहता है और आपको ठंड भी कम लग सकती है।
ये भी पढ़ें- Cardiac Arrest के लक्षण पुरुषों और महिलाओं में हैं अलग! जानिए अंतर से लेकर बचाव के तरीके
2. इम्यूनिटी की मजबूती बढ़ाए
सर्दियों में इम्यूनिटी का मजबूत रहना भी बेहद जरूरी है। आप खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि रोटी के साथ एक टुकड़ा ही सही लेकिन गुड़ का सेवन जरूर करें। ऐसे में आप सर्दी-जुकाम के अलावा अन्य तरह के वायरल इंफेक्शन से भी बचे रहेंगे।
3. स्किन के लिए भी फायदेमंद
रोटी और गुड़ को खाने से आपकी स्किन भी चमकदार रहती है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स खत्म होते हैं और आपकी स्किन से संबंधित सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
4. कमजोरी और सुस्ती होगी दूर
सर्दियों में हमारा शरीर कमजोर और सुस्त सा हो जाता है। वहीं, अगर आप रोटी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं तो शरीर में ऊर्जा का एहसास होगा और आपकी कमजोरी भी दूर हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- Mini Heater: न जगह की दिक्कत, न ज्यादा बिल की खपत! प्लग में फिट होते ही कमरा करेगा गर्म
5. पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त
रोटी के साथ गुड़ का सेवन करना आपके पाचन क्रिया (Digestion) को भी स्वास्थ्य रखने के काम आता है। दोनों का साथ में सेवन करना आपकी पाचन क्रिया में सुधार ला सकता है। गुड़ खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस या पेट से संबंधित अन्य समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
6. वजन कम करने में मददगार
बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो सर्दियों में रोटी और गुड़ का सेवन करके आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने पर शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ती है सोरायसिस की समस्या? जानिए लक्षण, प्रकार और इलाज
7. शरीर से खून की कमी होगी दूर
अगर आपका हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल कम है तो रोटी और गुड़ का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। रोजाना खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
वीडियो के जरिए जानिए रोटी और गुड़ खाने के अन्य फायदे
Disclaimer: News24 की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
22 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines