Winter Care Tips in Hindi: सर्दियों में पड़ने वाली कड़कड़ाती ठंड न केवल आपके शरीर बल्कि आपके होठों की नमी को भी चुरा लेती है। ऐसे में लोग काफी महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, कई लोग तो अपने फटे होंठों को चाटते भी रहते हैं ताकि उनमे नमी बनी रहे। यह तरीका एक मिनट के लिए तो काम करता है, लेकिन यह होंठों की नमी को बरकरार रखने का कोई पर्मनंट इलाज नहीं है।
ऐसे में सेलिब्रिटी ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन ने कुछ लिप स्क्रब आपके साथ शेयर किए हैं जिन्हें आप फटे होंठों से बचने के लिए अपनी रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के के अनुसार, विटामिन ए, सी और बी2 होठों के लिए काफी जरूरी होता है, इसलिए हमें नींबू, संतरा, पका पपीता, टमाटर, गाजर, हरी सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज और दूध जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये 10 घरेलू नुस्खे हैं कारगर
Beauty Expert शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए तरीके:-
shehnaz hussan
मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा
सबसे पहले उन्होंने बताया कि सर्दियों में मैट लिपस्टिक की जगह ग्लॉसी लिपस्टिक का (Winter Care Tips) यूज करना चाहिए। साथ ही मेकअप हटाते समय अपनी लिपस्टिक से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का यूज करें।
होंठों को चीनी से करें स्क्रब
एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में वीक में एक बार होंठों को स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के लिए आप पिसी हुई चीनी का यूज कर सकते हैं। स्क्रब करने के बाद होंठों पर दूध की मलाई लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। अगर होंठ काले हो गए हैं तो दूध की मलाई में कुछ बूंदे नींबू के रस को भी मिला सकते हैं।
शहद और तिल के बीज
आप शहद को तिल के बीज के साथ मिला सकते हैं और उन्हें होंठों पर स्क्रब (Winter Care Tips) के जैसे यूज कर सकते हैं, धीरे से अपने होंठों पर रगड़े और फिर सादे पानी से धो सकते हैं। आप अखरोट के पाउडर में शहद मिलाकर भी होंठों को स्क्रब कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Maldives छोड़िए! इन 6 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
बादाम का तेल करें यूज
सर्दियों की रातों में रोजाना बादाम का तेल होठों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। बादाम का तेल बहुत पौष्टिक होता है और कुछ समय में स्किन का कलर हल्का (Winter Care Tips) कर सकता है। होंठों का मेकअप हटाने के लिए भी इस तेल को यूज कर सकते हैं।
आर्गन ऑयल या नारियल तेल
आर्गन ऑयल या नारियल तेल को किसी दानेदार (Winter Care Tips) चीज जैसे तिल के बीज, अखरोट पाउडर, चीनी, या पिसे हुए बादाम के साथ मिलाया जा सकता है और आप उसे होठों पर स्क्रब की तरह यूज कर सकते हैं। रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन याद रखें कि ज्यादा बार होठों को सरब न करें।
संबंधित खबरें
न ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
3 mins agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
55 mins agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
2 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
13 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
22 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
22 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
23 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines