Christmas Day History: क्रिसमस डे मनाने के पीछे क्या कहानी है? यहां जानिए इसके इतिहास से जुड़े 6 रोचक तथ्य

Why Christmas is celebrated: 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन ईसाई धर्म के लोग केक काटते हैं और क्रिसमस डे सेलिब्रेट करते हैं. कहा जाता है कि क्रिसमस पहली बार 336 में ईसाई रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन के शासनकाल में मनाया गया था.

Why Christmas is celebrated

ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला ये दिन. Image Credit- News24

Christmas Day History: 25 दिसंबर आते ही पूरी दुनिया क्रिसमस के जश्न में रंग जाती है. इस दिन का लोग पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, यह त्योहार ईसाई धर्म से जुड़ा है, लेकिन इस त्योहार को पूरी दुनिया साथ में मिलकर सेलिब्रेट करती है. सजे हुए क्रिसमस ट्री, रोशनी से जगमगाते घर, केक और तोहफों के साथ यह दिन आपसी प्रेम और शांति का संदेश देता है. ऐसे में कभी-कभी आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर क्यों क्रिसमस 25 दिसंबर को ही सेलिब्रेट किया जाता है? इसके पीछे का क्या इतिहास रहा होगा और इसे पहली बार किस तरह से सेलिब्रेट किया होगा? अगर आपके मन में भी ये तमाम सवाल आते हैं तो आपको इस लेख में यकीनन जवाब मिल जाएगा. आइए विस्तार से क्रिसमस डे से जुड़े रोचक तथ्य जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस डे के इतिहास से जुड़े दिलचस्प तथ्य | Interesting Facts about Christmas

ईसा मसीह का जन्मदिन- यह दिन ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. ईसा मसीह को ईसाई धर्म के लोग मानते हैं और उन्हें यीशु मसीह के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि उनका जन्म बेथलेहम में हुआ था और वे इंसानियत, प्यार और माफी का संदेश लोगों के बीच लेकर आए थे.
25 दिसंबर तारीख के पीछे का तथ्य- बाइबिल में यीशु के जन्म की तारीख का कोई उल्लेख नहीं है. लेकिन, चौथी शताब्दी में रोमन साम्राज्य ने 25 दिसंबर को यीशु के जन्म के तौर पर मान्यता दी थी और तभी से 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाने लगा.
क्रिसमस नाम के पीछे की कहानी- क्रिसमस नाम बहुत ही अच्छा और यूनिक है. बता दें कि इसका शब्द Christ’s Mass से लिया गया है. इसका मतलब है कि ईसा मसीह के लिए की जाने वाली दुआ और प्रार्थना. इसलिए इस दिन चर्च में प्रार्थना की जाती है.
क्रिसमस ट्री की परंपरा- क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा काफी पुरानी है. जर्मनी से इसकी शुरुआत मानी जाती है, जहां सदाबहार पेड़ को जीवन देने के तौर पर सजाया गया था. इसके बाद से ही यह पूरी दुनिया में क्रिसमस का अहम हिस्सा बन गया.
सांता क्लॉज से संबंध- सेंट निकोलस बहुत ही दयालु इंसान थे, जो अक्सर बच्चों की मदद किया करते थे और गरीबों व बच्चों की मदद के लिए जाने जाते थे. समय के साथ उनकी छवि उपहार बांटने वाले सांता क्लॉज के रूप में मशहूर हो गई.
क्रिसमस का केक- ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर इस दिन को सेलिब्रेट किया है. इसलिए केक काटने की परंपरा प्रचलित है. लोग खासतौर पर इस दिन केक काटते हैं और पूरी दुनिया में हर इंसान अपने बर्थडे पर भी केक काटता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ