Snakes in Monsoon: बारिश के दिनों में घरों में सांपों का घुसना काफी आम है, खासतौर पर गांवों में ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर किन वजहों से सांप घर की तरफ खींचे चले आते हैं? हम आपको इस स्टोरी में ऐसी वजहें बताएंगे, जिसके कारण अक्सर घरों में बारिश के दौरान सांप घुस जाते हैं और घर के किसी कोने में अपना अड्डा जमा लेते हैं. अगर आपके घर के आसपास भी सांप दिखाई देने लगे हैं या फिर आप स्टोरी में दी गई गलती कर रहे हैं, तो अभी आपको सावधान होने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम
बारिश में क्यों घरों में घुस जाते हैं सांप?
बारिश में सांपों का घरों में घुसने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. लेकिन अपने बिल से बाहर निकलने की सबसे आम और बड़ी वजह उनके बिल में पानी का भरना है. दरअसल, सांप जमीन में बिल या फिर पेड़ के गहरे जड़ों के अंदर छिपकर रहते हैं और वहीं शिकार कर खाते हैं, लेकिन जब बारिश के दौरान उनके बिल में पानी भर जाता है, तो उन्हें वो जगह छोड़नी पड़ती है और नई, अंधेरे वाली-सूखी जगह की तलाश में निकल पड़ते है. उनकी यह तलाश उन्हें कई बार इंसानी घरों की ओर ले जाती है, जहां वह कबाड़ या किसी कोने में घुसकर छिप जाते हैं. इतना ही नहीं, इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं, जो सांपों को घर के आसपास ला सकते हैं.
सांपों को पसंद आते हैं ये पौधे
शायद आपको मालूम न हो, लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके पास रहना सांपों का काफी पसंद होता है. अगर आपके घर के आसपास भी ऐसे पौधे हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि हो सकता है कि सांप बारिश के मौसम में उसी पौधे के आसपास हो. ज्यादातर सांप घनेपन, ठंडक, नमी और छिपने की सुरक्षित जगहों वाले पौधों के पास रहते हैं. इन में केले का पेड़, चमेली का पौधा, लेंटाना, नींबू का पौधा आदि पास अक्सर सांप छिपे रहते हैं.
इन कारणों से भी घर के आसपास दिख सकते हैं सांप
इन सबके अलावा घर के पास दिखने का एक बड़ा कारण शिकार भी हो सकता है. अगर आपके घर के आसपास या घर में चूहे, मेंढक आदि रहते हैं, तो ज्यादा संभावना है कि सांप उनके शिकार के लिए बाहर निकले और आपके घर के अंदर पहुंच जाए. साथ ही, अगर आप घर के बाहर जानवरों के लिए खुले में खाना रखते हैं, तो ख्याल रखें कि शाम होते ही अगर खाना वैसा ही पड़ा रहे, तो उसे वहां से हटा लें, क्योंकि इससे सांप भी वहां आ सकता है. बेहतर रहेगा कि अगर आपको सांप दिखे तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग या फिर स्नेक कैचर को दें, ताकि वह उन्हें उनके घर जंगल में छोड़ दे.
यह भी पढ़ें: बारिश में सांपों को घर तक खींच सकते हैं ये 5 पौधे? कहीं आपके आसपास तो नहीं उग रहा
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
22 mins agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines