हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप भी अपने एक पैर को कंबल या चादर से बाहर निकालकर सोते हैं? जानें क्या कहता है विज्ञान

Sleeping Trick: ऐसे बहुत से लोग हैं जो सोते समय अपने पैरों को चादर या कंबल के बाहर निकाल देते हैं. चाहे पूरा शरीर कंबल के अंदर हो, लेकिन पैरों के तलवे हमेशा बाहर ही रहते हैं. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसकी वजह क्या है? क्यों ज्यादातर लोग पैरों को बाहर करके सोते हैं? अगर नहीं, तो आइये वैज्ञानिक रूप से इसके पीछे की वजह जानते हैं.

विज्ञापन

Sleeping Trick: सोना किसको पसंद नही होता है. कई लोग ऐसे हैं जो रूम में अंधेरा करके सोते हैं. कुछ ठंड में भी पंखा चलाकर सोते हैं. साथ ही बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो पैरों को कंबल या चादर से बाहर निकालकर सोते हैं. हर व्यक्ति की सोने की अपनी आदत होती है. लेकिन अगर आप भी इन्हीं में से हैं और पैरों को बाहर निकालकर सोते हैं और इसके पीछे की वजह को नही जानते हैं, तो आइये वैज्ञानिक रूप से इसके कारण को समझते हैं.

पैरों को कंबल या चादर से बाहर निकालने का कारण |Stick One Foot Out Of The Blanket

क्यों कई लोग सोते समय एक पैर बाहर निकालकर रखते हैं? नई स्टडी में दिलचस्प वजहें सामने आईं

अगर आप भी सोते समय अनजाने में एक पैर रजाई या कंबल के बाहर निकाल लेते हैं, तो आप अकेले नही हैं. कई लोगों में यह आदत आम है और अब विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इसके पीछे दिमाग और शरीर की गहरी मनोवैज्ञानिक वजहें छिपी हैं.

भारी कंबल से घुटन, पैर बाहर रखते ही मिलती है राहत

कुछ लोग कंबल के अंदर खुद को बंद-सा महसूस करते हैं. हल्की-सी भी कैद उन्हें रिलैक्स होने नही देती. ऐसे में एक पैर बाहर रखना शरीर को तुरंत “स्पेस” और हल्का अनुभव कराता है. यह छोटा-सा बदलाव नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद को आसान बनाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मूंगफली की चिक्की सही तरह से नहीं जम पाती? कोई बात नहीं, इन ट्रिक्स से करें अपना काम आसान

बचपन की आदतें

विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी यह आदत बचपन से ही होती है. जैसे मनपसंद कंबल पकडना, तकिये के नीचे हाथ रखना या पैर बाहर निकालकर सोना, यह आदतें बडी उम्र तक बनी रहती हैं. Journal of Psychosomatic Research में छपी एक स्टडी बताती है कि ऐसी आदतें दिमाग को सुरक्षा और आराम का इशारा देती रहती हैं, जिससे तनाव कम होता है और नींद तेजी से आती है.

दिमाग के लिए बन जाता है सोने का संकेत

विज्ञापन

जैसे रात को लाइट बंद करना दिमाग को सिग्नल देता है कि अब सोने का समय है, वैसा ही कुछ लोगों के लिए एक पैर बाहर निकालना भी “स्लीप सिग्नल” बन जाता है. धीरे-धीरे यह एक रूटीन की तरह काम करता है और नींद में स्लाइड करना आसान हो जाता है.

ज्यादा हिलने-डुलने वालों में यह आदत आम

विज्ञापन

जो लोग नींद में बहुत करवटे बदलते हैं या पैरों-हाथों को ज्यादा हिलाते हैं, उनमें रजाई से बाहर पैर निकल जाना सामान्य बात है. यदि यह हलचल बहुत अधिक हो और दिन में थकान या चिडचिडापन महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola