Makar Sankranti Kites Tradition: मकर संक्रांति पर पतंग क्यों उड़ाई जाती है? क्या आप जानते हैं इस खास परंपरा के पीछे का कारण!

Makar Sankranti Kites: क्या आप जानते हैं कि साल के पहले पर्व मकर संक्रांति के मौके पर लोग पतंग क्यों उड़ाते हैं? इस परंपरा का पालन तो हर कोई करता है, लेकिन इतिहास बेहद ही कम लोग जानते हैं.

Makar Sankranti Kites Flying History

Makar Sankranti Kites Flying History

History Behind Kites Tradition: नए साल का पहला पर्व मकर संक्रांति होता है, जिसे 14 जनवरी को मनाया जाता है. हालांकि, कई लोगों के बीच एक तरह का कंफ्यूजन है कि मकर संक्रांति 14 को या 15 जनवरी को मनाया जाएगा, हालांकि, हर साल 14 जनवरी को ही यह पर्व मनाया जाता है, तो ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि 14 जनवरी को ही यह त्योहार मनाया जाएगा. यह दिन हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है, ऐसे में आपने गौर किया होगा कि इस दिन ज्यादातर लोग पतंग उड़ाते हैं, ऐसे में यह जानना जरूरी भी हो जाता है कि आखिर क्यों लोग इस दिन पतंग उड़ाते हैं?

विज्ञापन

पतंग उड़ाने की परंपरा का क्या है पूरा सच?

मकर संक्रांति को पंतगों और खिचड़ी का त्योहार भी कहा जाता है. खिचड़ी का दान करना जहां शुभ माना जाता है. वहीं, पतंग उड़ाने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही मान्यताएं हैं, जिसके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में आते हैं, तो यह जानकारी आपको सच में हैरान कर देगी.

विज्ञापन

वैज्ञानिक फैक्ट

पतंग उड़ाने को लेकर विज्ञान का मनना है कि मकर संक्रांति के समय ठंड कम होने लगती है, यानी कि मौसम बदलने की शुरुआत होती है. इस दौरान धूप में बाहर रहना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें नैचुरली Vitamin D मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाता है और दांतों की कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है. इसी के साथ दिमाग भी तेज रहता है और पूरा शरीर एक्टिव रहता है.

विज्ञापन

क्यों लोग उड़ाते हैं पतंग

मकर संक्रांति के मौके पर पंतग उड़ाने को लेकर इतिहारकार मानते हैं कि, मुगल (Mughals) काल में पतंग उड़ाना काफी लोकप्रिय शौक हुआ करता था, वक्त के साथ यह शौक भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन गया. रिपोर्ट के अनुसार मौसम के बदलाव और बंसत के आगमन की खुशी को दर्शाने के लिए पतंग उड़ाई जाने लगी. वक्त के साथ परंपरा का रूप लेने वाला ये शौक लोगों के बीच इतना ज्यादा आम हो गया है कि देश के कई राज्यों में पतंगबाजी की प्रतियोगिता भी होती हैं, जिनमें हजारों लोग हिस्सा लेते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ