Makar Sankranti 2026: बच्चों के साथ कुछ इस तरह बनाएं पतंग, खुशियों से भर जाएगा पूरा त्योहार, यहां जानें आसान स्टेप्स

How To Make Kites at Home: मकर संक्रांति के मौके पर अक्सर लोगों का मन होता है कि वह इस त्योहार के दिन अपने बच्चों के साथ कुछ ऐसी फन एक्टिविटी करें कि पूरा दिन खुशियों से भर जाए. अगर आप भी ऐसा ही कुछ करने की सोच रहे हैं तो, आइए जानते हैं कैसे आप घर बैठे इस त्योहार पर पतंग बना सकते हैं.

How To Make Kites Easy Way Hindi

घर बैठे बच्चों के साथ कैसे बनाएं पतंग?

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे लोग हर साल 14 जनवरी को मनाते हैं. मान्यता है कि यह दिन सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने के कारण खास माना जाता है और साथ ही ये नए साल का पहला बड़ा पर्व (Festival) भी है. इस त्योहार में अक्सर लोग परिवार के साथ पतंग उड़ाते हैं और खुशी मनाते हैं. अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो, आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बच्चों के साथ घर बैठे कुछ ही मिनटों में पतंग बना सकते हैं, जो आपको बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताने का न सिर्फ मौका देगा बल्कि उनको नई चीजें सीखने को भी मिलेंगी.

विज्ञापन

आप घर बैठे कैसे बना सकते हैं पतंग?

यह साल का पहला पर्व है और इस दिन पूरे आसमान में रंग-बिरंगी पतंग भरी होती है. पतंग देखने में मुश्किल लगती है, लेकिन उसे बनाना काफी आसान है:-

विज्ञापन
  • एक अखबार का पूरा पन्ना लें.
  • दो 1/4 इंच गोल लकड़ी की छड़ियां, एक 24 इंच, एक 20 इंच लें, साथ ही काटने के लिए कैंची और गोंद भी रखें.
  • साथ ही, पेंसिल, मास्किंग टेप या पैकिंग टेप, डोरी भी रखें.
  • यह तमाम चीजें पतंग बनाने में काम आने वाली हैं, इसलिए सभी चीजों को अपने पास रखें.

ऐसे बनाएं Kites

स्टेप-1: पतंग बनाने के लिए सबसे पहले अपनी लकड़ी की छड़ियों को सही लंबाई से काट लें, सही पतंग बनाने के लिए 24 इंच और 20 इंच की लंबाई होनी जरूरी है. इसके लिए आप अपने बच्चों को स्केल से सही लंबाई मापकर काटने के लिए बोल सकते हैं.

विज्ञापन

स्टेप-2: पतंग बनाने के लिए इस बात को ध्यान रखें कि हॉरिजॉन्‍टल रखी जाने वाली छड़ी वर्टिकल रखी जाने वाली छड़ी से लंबी होनी चाहिए. इसके बाद 24 इंच की छड़ी को सीधा रखें और ऊपर से 6 इंच नापें. पेंसिल से निशान लगाएं. इस निशान के ऊपर छोटी छड़ी रखें ताकि ‘T’ आकार बन जाए. इसके बाद दोनों छड़ियों के मिलने वाले बिंदु पर डोरी से उन्हें आपस में बांध दें.

स्टेप-3: अब पतंग के लिए Newspaper को चौकोर आकार में काटें, इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि यह लकड़ी से तैयार की गई फ्रेम के बराबर हो. इसके बाद कागज को फ्रेम से बांधने के लिए दो छेद बना लें.

विज्ञापन

स्टेप-4: अब पतंग के किनारों को मजबूत चिपकाने के लिए आपको गोंद और कागज के छोटे-छोटे टुकड़ें लेने होंगे, क्योंकि यह मजबूती से दोनों को चिपका पाएंगे. इस तरह आपकी पतंग बनकर तैयार हो जाएगी.

स्टेप-5: पतंग बनकर तैयार हो जाने के बाद किसी हल्के और मजबूत धागे की मदद से पतंग को बांधकर आप उसे उड़ा सकते हैं. मांझा बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए धागे का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ