Coconut On Flight: फ्लाइट में क्या लेकर जा सकते हैं या क्या नहीं इसे लेकर कड़े नियम हैं. ज्यादातर लोगों को इस बात का अंदाजा होता है कि फ्लाइट में कोई तेज धातु, शार्प ऑब्जेक्ट या किसी को नुकसान पहुंचाने वाली चीज लेकर नहीं जा सकते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं फ्लाइट में नारियल लेकर जाना भी मना होता है. सूखा पूरा नारियल आप फ्लाइट में लेकर जा ही नहीं सकते हैं. आपके लग्गेज में अगर नारियल (Coconut) होगा तो आपको फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया जाएगा. यहां जानिए इसकी क्या वजह है.
फ्लाइट में क्यों नहीं लेकर जा सकते नारियल
फ्लाइट में नारियल ना लेकर जाने की सबसे बड़ी वजह है कि सूखा नारियल तेजी से आग पकड़ सकता है. यह एयरक्राफ्ट के अंदर की हीट को पकड़ता है और जल सकता है. इसीलिए नारियल को ज्वलनशील ठोस पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है.
सूखे नारियल की बनावट भी ऐसी होती कि इसे स्कैन किया जाए तो यह किसी विस्फोटक की तरह का दिखाई पड़ता है. ऐसे में नारियल में कहीं व्यक्ति कुछ छुपाकर तो नहीं लेकर जा रहा इसका भी खतरा रहता है. इसीलिए प्लेन में नारियल लेकर जाने से मना किया जाता है.
क्या नारियल को किसी भी तरह से प्लेन में ले जा सकते हैं
अगर नारियल पूरा है और सूखा हुआ है तो उसे चेक इन में या केबिन में अंदर नहीं लेकर जा सकते हैं. यह पूरी तरह प्रतिबंधित है. लेकिन, अगर नारियल को छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छे से पैक कर दिया जाए तो इसे चेक इन सामान में ले जाने की अनुमति होती है. इसके अलावा आप हरे पानी वाले नारियल को भी प्लेन में नहीं लेकर जा सकते. इसके फटने की आशंका रहती है.
इस बात का रखें खास ध्यान
अगर आप सूखा हुआ नारियल काटकर प्लेन में लेकर जा रहे हैं तो एयरलाइंस के स्टाफ को इसके बारे में जरूर बता दें. सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना जरूरी होता है. अगर आप चोरी-छिपे पूरा सूखा नारियल लेकर जाते हुए पकड़े गए तो आपको कस्टम्स के उल्लंघन के लिए चेतावनी दी जाएगी और आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है.
कैबिन बैग में क्या-क्या नहीं लेकर जा सकते
- प्लेन के कैबिन बैग में मछली या कच्चा मांस लेकर जाने की अनुमति नहीं होती है. इनसे गंध आती है और स्वच्छता से समझौता हो सकता है.
- अचार या सिरके वाली चीजें लेकर जाने की मनाही होती है. खासतौर से 100 एमएल से ज्यादा वाली चीजें लेकर जाना मना होता है.
- सुरक्षा की दृष्टि से कच्चे चावल और दाल को केबिन में लेकर जाने से मना किया जाता है.
यह भी पढ़ें- दुनिया की वो रहस्यमयी झील जहां पक्षी पानी छूते ही बन जाते हैं पत्थर, वैज्ञानिक भी दंग
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines