International Men’s Day: आखिर क्यों 19 नवंबर को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, जानें इसके पीछे का इतिहास

International Men’s Day History: यह दिन पुरुषों के सम्मान और उनकी भूमिका को बताने के लिए मनाया जाता है. यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि यह बताने का काम करता है कि पुरुष भी समाज, परिवार और रिश्तों में उतनी ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं. 

How to celebrate International Men's Day

क्या आपको पता है कि इंटरनेशनल मेन्स डे के दिन किसका बर्थडे आता है? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

International Men’s Day 2025 Theme: 19 नवंबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस सेलिब्रेट किया जाता है. दुनिया भर में यह दिन सिर्फ पुरुष के लिए होता है, जब उन्हें हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने के लिए सराहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पुरुषों की मानसिक स्थिति और उनपर पड़ने वाले सामाजिक दबाव पर चर्चा कम ही की जाती है. इसी कमी को पूरा करने के लिए विश्व भर में इस दिन की शुरुआत की गई थी. तो आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे इस दिन की शुरुआत हुई और सबसे पहले किसके दिमाग में ये ख्याल आया. 

इंटरनेशनल मेन्स डे का इतिहास क्या है? (International Men’s Day Facts)

सबसे पहले 1960 में मनाया गया था. लेकिन 1999 में इसकी असल पहचान की गई. यही वह साल था जब त्रिनिदाद एंड टोबैगो के प्रोफेसर डॉ. जेरेमिया फादर ने 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे के रूप में मनाने पर जोर दिया था. कहा जाता है कि यह तारीख चुनने के पीछे उनके पिता थे, जिन्होंने समाज में एक अलग योगदान दिया था. बाद में इस विचार को UNESCO और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का भी समर्थन मिला. तभी से 19 नवंबर को दुनिया के कई देशों में पुरुष दिवस मनाया जाने लगा. 

विज्ञापन

19 तारीख के पीछे की कहानी  

इस तारीख को चुनने के पीछे कई वजहें हैं, जिसे हम आसान शब्दों में नीचे साझा कर रहे हैं.

  • यह दिन सकारात्मक रोल अदा करने के लिए जाना जाता है. 
  • नवंबर का तीसरा हफ्ते में आता है, जिसे पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों के लिए चुना गया. 
  • यह दिन डॉ. जेरेमिया फादर पिता के जन्मदिन से भी जुड़ा हुआ है.  

क्या है इंटरनेशनल मेन्स डे की खासियत?

यह तो हम सभी जानते हैं कि एक पुरुष को स्ट्रांग शब्द के नाम से परिभाषित किया जाता है. इसलिए वो अपनी भावनाएं कभी भी व्यक्त नहीं करते हैं. यही वजह है कि इस दिन पुरुषों के इमोशन पर खास फोकस किया गया है. हर साल एक नई थीम होती है, इस बार की थीम ‘Celebrating Men and Boys’ है. इस दौरान आप अपने खास को गिफ्ट दे सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे मनाया जाता है यह दिन?

दुनिया भर में हर साल इस मौके पर थीम रखी जाती है. वर्कशॉप, हेल्थ कैंप, सोशल मीडिया कैंपेन, स्कूल प्रोग्राम और कम्युनिटी इवेंट आयोजित किए जाते हैं. लोग अपने पिता, भाई, पति या दोस्तों के लिए प्यार व्यक्त करते हैं. 19 नवंबर को मनाया जाने वाला यह दिन समाज में पुरुष की भलाई पर जागरूकता फैलाने का काम करता है. अगर आपकी जिंदगी में कोई एक ऐसा इंसान है, जिसे प्यार व्यक्त करना चाहते हैं तो यह दिन बिल्कुल परफेक्ट है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ