Waxing Side Effects: वैक्सिंग बहुत ही कम वक्त में किया जाने वाला एक प्रोसेस है. इससे न सिर्फ स्किन स्मूथ होती है बल्कि अंदर से साफ भी हो जाती है. इसलिए ज्यादातर महिलाएं वैक्सिंग पार्लर में जाकर कराती हैं, लेकिन अगर आप घर पर कर रही हैं तो आपके दाने निकलने की समस्या भी हो सकती है. कई बार अच्छी जगह से वैक्सिंग के बाद भी हाथ-पैरों पर छोटे-छोटे लाल दाने, जलन और खुजली जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. कई बार ये दाने इतने ज्यादा हो जाते हैं कि हाथ-पैरों का लुक खराब लगने लगता है. इसको लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर श्वेता नखवा का कहना है कि दाने होने की वजह स्किन नाजुक होना या घर पर की जाने वाली आम गलतियां हो सकती हैं. इसलिए दाने होने के कारण और घर पर की जाने वाली आम गलतियों के बारे में पता होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- होटल के कमरे में घुसते क्यों नहीं जलानी चाहिए लाइट? वजह जानकर चौंक जाएंगे
वैक्सिंग के बाद लाल दाने क्यों निकलते हैं?
वैक्सिंग के बाद दाने निकलना बहुत ही आम होता है, क्योंकि इस दौरान बाल जड़ों से निकलते हैं, जिससे हेयर फॉलिकल्स पर हल्की सूजन हो जाती है. इसकी वजह से स्किन पर छोटे-छोटे दाने नजर आने लगते हैं.
कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए नजरअंदाज
- वैक्स ज्यादा गर्म नहीं लगानी चाहिए. इससे स्किन जल सकती है और आपको रैशेज हो सकते हैं.
- वैक्स के दौरान गंदी चीजें इस्तेमाल ना करें. स्पैचुला, तौलिए या वैक्सिंग में इस्तेमाल होने वाली चीजों का ध्यान रखें.
- वैक्सिंग के बाद स्किन ज्यादा संवेदनशील हो जाती है. ऐसे में टाइट कपड़े पहनने से बचें और तुरंत धूप में ना जाएं.
- बार-बार हाथ लगाने से स्किन पर बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं, जिससे जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
दाने से कैसे पाएं छुटकारा?
वैसे तो यह एक से दो दिन में खुद ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर आपके ठीक नहीं हो रहे हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. एलोवेरा में ठंडक पहुंचाने और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. इसके अलावा, नारियल तेल का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है? जानिए कौन सा Vitamin बनता है रूसी की वजह
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines