Relationship: ‘फैब्यूलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ से सभी की नजरें अपनी तरफ खींचने वाली शालिनी पासी (Shalini Passi) अपने फैशन, लाइफस्टाइल और शादीशुदा जिंदगी के लिए भी खासा चर्चा में रहती हैं, शालिनी के पति बिजनेसमैन संजय पासी (Sanjay Passi) हैं. शालिनी अक्सर पति के बारे में बात करती हैं. शो पर भी दोनों के बीच बेहद प्यार देखने को मिला था. शालिनी पासी और संजय पासी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है और कुछ कम फिल्मी नहीं है. दोस्त की शादी से शुरू हुई बात कैसे प्यार की तरफ बढ़ी और कैसे 24 साल के खूबूसरत सफर में बदल गई आप भी जानिए.
शालिनी संजय की लव स्टोरी | Shalini Sanjay Love Story
अपने एक इंटरव्यू में शालिनी ने बताया था कि वे संजय से किस तरह मिली थीं. शालिनी ने बताया, “मैंने अपने पैरेंट्स को बताया था कि मैं ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती थी जो पीता नहीं है, स्मोक नहीं करता और जुआ नहीं खेलता. यही मेरी शर्तें थीं. मेरी बहन बहुत अपसेट थी क्योंकि उसे लगता था कि इसे कभी कोई नहीं मिलेगा. मेरे दोस्त की बहन की शादी थी और मैं नाच-गा रही थी और संजय के कजिन्स वहां शादी में थे. वो अपनी मां के पास गए और उन्होंने बताया कि हमने शादी में एक लड़की देखी है और हमें लगता है कि सजंय भैया और उसे मिलवाना चाहिए.”
इसके बाद संजय की बुआ शालिनी के पास गईं और पूछा कि क्या उनके माता-पिता वहां मौजूद हैं. शालिनी ने बताया कि मेरे पैरेंट्स शाम को आएंगे. इसके बाद संगीत की शाम संजय और शालिनी के पैरेंट्स मिले और शादी की बात चली.
संजय शालिनी के परफेक्ट मैच निकले
संजय में हर वो खूबी थी जो शालिनी अपने होने वाले पति में ढूंढ रही थीं. संजय ना शराब पीते थे और ना ही स्मोक करते थे. खुद शालिनी के पिता को भी यह सुनकर यकीन नहीं हुआ था. शालिनी ने पास्को ग्रूप के मालिक संजय पासी से 20 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी. अरैंज मैरिज (Arrange Marriage) होने के बावजूद दोनों को प्यार में पड़ते देर नहीं लगी. शालिनी ने इस बात का अक्सर ही जिक्र किया है कि संजय शालिनी के लिए उनकी पूरी दुनिया हैं और शायद संजय से बेहतर पार्टनर शालिनी नहीं मांग सकती थीं. शालिनी पासी और संजय पासी का एक बेटा भी है जिसका नाम रोबिन पासी है. शालिनी की अपने परिवार में जान बसती है और संजय के लिए उनका प्यार वक्त के साथ बस बढ़ ही रहा है.
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
16 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
23 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines