भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur स्टाइल के मामले में नहीं हैं किसी से कम, पांचवी तस्वीर पर तो दिल हारते हैं फैंस

Harmanpreet Kaur Photos: क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं कप्तान हरमनप्रीत कौर. यहां देखिए हरमनप्रीत के एक से बढ़कर एक लुक्स.

Harmanpreet Kaur

कप्तान हरमनप्रीत कौर के ये लुक्स आपको भी आएंगे पसंद. Image Credit - Instagram

Indian Women Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम लिख दिया है. ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने 52 रनों से अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा है. दमदार प्रदर्शन करने वाली इस भारतीय टीम की कप्तान हैं हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी ने भारत की झोली में विश्व विजेता की ट्रॉफी डाली है. हरमनप्रीत क्रिकेट के मैदान पर तो दूसरी टीम के खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाती ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. यहां कप्तान हरमनप्रीत के ऐसे ही कुछ बेहद स्टालिश लुक्स दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप भी वाहवाही देने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर के बेस्ट लुक्स

हरमनप्रीत कौर मैदान से बाहर अक्सर ही कैजुअल लेकिन स्टालिश लुक्स में नजर आती हैं. इस फोटो में हरमनप्रीत बेज को-ओर्ड सेट में नजर आ रही हैं. अपने लुक को एक्सरसाइज करने के लिए हरमनप्रीत ने हैट, सनग्लासेस और कानों में पहनने के लिए स्टड्स चुने हैं. साथ ही बालों को खुला रखकर लुक कंप्लीट किया है.

विज्ञापन

कैजुअल रिलैक्स्ड शर्ट को भी स्टाइलिश बना देती हैं हरमनप्रीत. समुद्र किनारे पोज देती इस फोटो में हरमनप्रीत ने पिंक शर्ट पहनी है, सनग्लासेस कैरी किए हैं और बालों को पोनी में बांधकर लुक पूरा किया है. कानों में स्टड्स पहनना हरमनप्रीत का स्टेटमेंट स्टाइल है.

अपने इस लुक में हरमनप्रीत बोस लेडी लग रही हैं. डेनिम कभी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकता और यह एकबार फिर साबित कर रही हैं कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur). हरमनप्रीत ने पिंक स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ डेनिम जैकेट कैरी की है. एक्सरसरीज में हरमनप्रीत ने ब्लैक सनग्लासेस पहने हैं और बालों को हाफ-डू में बांधा है.

विज्ञापन

बिना मेकअप के नेचुरल लुक को फ्लॉन्ट करना कोई हरमनप्रीत से सीखे. अपने इस लुक में हरमनप्रीत ने स्लीवलेस ब्लैक टैंक टॉप पहना है जिसपर वाइट डिटेलिंग है. बालों को हरमनप्रीत ने पोनी में बांधा है और आंखों पर सनग्लासेस लगाए हैं. इस फोटो में हरमप्रीत का टैटू भी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.

एथनिक लुक में हरमनप्रीत कम ही नजर आती हैं. लेकिन, एथनिक कपड़े हरमनप्रीत पर खूब फबते हैं. इस फोटो में हरमन ने इस वाइट पर्ल ड्रेस को पहना है. इस बॉडिस डिजाइन के टॉप के साथ कंधे पर लगा ब्रॉच हरमनप्रीत के पूरे लुक पर चार-चांद लगा रहा है. लाइट शिम्मरी मेकअप और लॉन्ग इयरिंग्स के साथ ही बालों को स्ट्रेट करके हरमनप्रीत ने अपना लुक पूरा किया है.

विज्ञापन

फॉर्मल लुक भी हरमनप्रीत पर बेहद अच्छा लगता है. अपनी इस फोटो में हरमनप्रीत ने नी-लेंथ की रेड टोन्ड ड्रेस पहनी है जिसके ऊपर उन्होंने लॉन्ग वाइट ब्लेजर कैरी किया है. लुक को पूरा करने के लिए एक्सेसरीज में हरमनप्रीत बड़ा पर्ल वाला नेकलेस पहने नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ