Black Plastic On Balcony: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो Viral होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद अक्सर लोगों हैरान रह जाते हैं. ऐसे ही हैरान कर देने वाले वीडियो फिर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने घरों की बालकनी में काले रंग की पन्नी लटका रहे हैं. लोगों को ऐसा करता देख हर किसी के मन सवाल है कि आखिर काली पन्नी (Black Polythene) को लटकाने के पीछे क्या राज है? आखिर लोगों को किसका खतरा सता रहा है कि वह उससे बचने के लिए काली पन्नी का सहारा ले रहे हैं. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे.
क्यों लोग अपने घर की बालकनी में टांग रहे हैं काली पन्नी?
आपने अक्सर लोगों को कीड़े-मकोड़े को दूर भगाने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय अपनाते देखा होग, ये भी कुछ इसी तरह है. दरअसल, लोगों का मानना है कि घर के बाहर या बालकनी में काली पन्नी को लटकाने से वहां, कबूतर नहीं आते हैं. ये बात आप जानते होंगे कि तेज धूप या बारिश की स्थिति में पक्षियां घरों की पनाह लेते हैं और कई बार वहां अपना घोंसला भी बना लेते हैं. ऐसे में उनको वहां से भगाने के लिए लोग काली पन्नी का सहारा ले रहे हैं, ताकि कबूतर उसे देखकर भ्रमित हो जाएं और वहां न रुकें.
यह भी पढ़ें: चुकंदर का जूस पीना बेहतर है या कच्चा चबाकर खाना? जानिए किस तरह से लेने पर मिलता है सेहत को पूरा फायदा
काली पन्नी के अंदर क्या रखा जाता है?
रिपोर्ट्स की मानें तो, काली पन्नी के अंदर कागज, पानी या अन्य सामान को भरकर टांगा जाता है. इन पन्नियों का आकार बड़ा होता है और काला होने के वजह से ही कबूतर वहां नहीं जाते. कहा जाता है कि काली पन्नी को देखकर कबूतरों को लगता है कि वहां कौआ बैठा है, इसी डर से वे वहां नहीं आते.
कीड़ों को भी रखता है दूर
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह काली पन्नी का नुस्खा सिर्फ कबूतरों को ही नहीं भगाता, बल्कि कई तरह के कीड़ों को भी घर में आने से रोकता है. काली पन्नी की चमकदार सतह और धूप में उसकी परावर्तित रोशनी कीड़े और छोटे जानवरों को परेशान करती है. कीड़े इसे अपने लिए खतरनाक संकेत समझते हैं, इसलिए यह उनके लिए डर पैदा करती है और वे घर से दूर रहने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: पतंगबाजी कैसे बन रही है इंसानों और पक्षियों के लिए बड़ा खतरा? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 mins agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 mins agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
57 mins agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
3 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
18 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
19 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
23 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
23 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines