Indresh Upadhyay Wife Photo: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी खासा सुर्खियों में बनी हुई है. इंद्रेश उपाध्याय की बारात 3 दिसंबर के दिन मथुरा से निकली थी और आज 5 दिसंबर के दिन जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में इंद्रेश उपाध्याय शादी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इंद्रेश उपाध्याय जी की बरात का वीडियो भी खासा वायरल हो रहा है. ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि कथावाचक किससे शादी कर रहे हैं और कौन बनने वाली हैं उनकी पत्नी (Indresh Upadhyay Wife).
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी
इंद्रेश उपाध्याय जिस लड़की से शादी कर रहे हैं उसका नाम शिप्रा शर्मा (Shipra Sharma) है. शिप्रा हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं और वर्तमान में पंजाब के अमृतसर में रह रही हैं. सोशल मीडिया पर शिप्रा को लेकर यह जानकारी वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि शिप्रा साधारण परिवार से हैं और उनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं.
कैसे तय हुआ रिश्ता
बताया जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का परिवार पहले से एकदूसरे को जानता था और इसी चलते दोनों का रिश्ता तय हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में शिप्रा शर्मा का नाम शिप्रा बावा (Shipra Bawa) बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यही हैं वो शिप्रा जो इंद्रेश जी की पत्नी बनने जा रही है. वीडियो में शिप्रा हाथ में बालगोपाल की मूर्ति लिए खड़ी भक्ति में लीन नजर आ रही है.
बरात लेकर आए इंद्रेश उपाध्याय
वायरल वीडियो में इंद्रेश उपाध्याय घोड़ी चढ़कर बारात ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. बारात में परिवार समेत भक्त भी नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी में नामी हस्तियां भी नजर आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें – फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई थी सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की लव स्टोरी, परिवार के सामने ऐसे जताया था प्यार
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines