Dharmendra First Wife: बॉलीवुज के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर, सोमवार की दोपहर आखिरी सांसें लीं और दुनिया को अलविदा कह गए. धर्मेंद्र (Dharmendra Deol) जितना अपनी अदाकारी के लिए जाने गए उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी फैंस के बीच चर्चा का विषय रही. जहां धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी को पसंद किया गया और उनकी रील और रियल लाइफ की केमिस्ट्री को लोगों ने सिर-आंखों पर रखा, वहीं धर्मेंद्र की जिंदगी का एक वो पहलु भी है जिसने उन्हें अक्सर ही सवालों के कटघरे में रखा. यह कहानी है धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) की. हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे और हेमा मालिनी से शादी के बाद भी प्रकाश कौर के साथ रहते थे. आइए आज आपको धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में बताते हैं.
कौन हैं धर्मेद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर
नाम और शोहरत पाने से पहले धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी. शादी के समय धर्मेंद्र 19 साल के थे. यह अरेंज मैरिज थी लेकिन धर्मेंद्र प्रकाश कौर से प्यार करने लगे थे. धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हुए, सनी, बॉबी, विजेता और अजीता. धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी के बाद फिल्मों में एंट्री ली और बॉलीवुड के हीमैन बन गए.
यह भी पढ़ें – Dharmendra Death Cause: किस बीमारी से जूझ रहे थे बॉलीवुड के हीमैन? जानिए धर्मेंद्र के निधन की असल वजह
धर्मेंद्र की पहली और असली हीरोइन
धर्मेंद्र ने प्रकाश के बारे में कई बातें कही थीं, उनका कहना था कि प्रकाश कौर बेहद खूबसूरत थीं. वे एक एक्सट्राओर्डेनरी होममेकर थीं जिन्होंने घर को संभाले रखा जिस चलते धर्मेंद्र फिल्मों में अपना करियर बना पाए. धर्मेंद्र प्रकाश कौर को अपनी जिंदगी की पहली और असली हीरोइन कहा करते थे.
जब जिंदगी में आईं हेमा मालिनी
प्रकाश कौर के साथ शादी में रहते हुए धर्मेंद्र को बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया था. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने एकदूसरे से 1980 में शादी तो कर ली, लेकिन धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से तलाक नहीं लिया. हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र की 2 बेटियां हुईं, ईशा और अहाना. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी की थी लेकिन फिर भी धर्मेंद्र प्रकाश कौर के साथ ही एक घर में रहते थे. पति की दूसरी शादी के बाद भी प्रकाश कौर ने कभी पब्लिक में धर्मेंद्र या हेमा मालिनी को लेकर किसी तरह का नेगेटिव बयान नहीं दिया था.
धर्मेंद्र को लेकर प्रकाश कौर ने कही थी ये बात
एक वो दौर था जब धर्मेंद्र को वुमनाइजर का टैग दिया जाने लगा था. 1981 में स्टारडस्ट से बातचीत पर प्रकाश कौर ने कहा था, “मेरे ही पति क्यों? कोई भी मेरे बजाय हेमा को चुनेगा. कोई मेरे पति को वुमनाइजर कैसे कह सकता है जब आधी इंडस्ट्री यही काम कर रही है.” प्रकाश ने आगे कहा था, “वो शायद बेस्ट हस्बैंड नहीं हैं, लेकिन मेरे साथ बहुत अच्छे हैं और मेरे बच्चों के लिए बेस्ट फादर हैं. उनके बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं. वे अपने बच्चों को कभी नजरअंदाज नहीं करते.”
प्रकाश ने कहा था हेमा की जगह होती तो ये ना करती
प्रकाश कौर ने कहा था, “मैं समझ सकती हूं कि हेमा किस चीज से गुजर रही है. उसे भी दुनिया का, अपने परिवार का और अपने रिश्तेदारों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन मैं हेमा की जगह होती तो वो ना करती जो उसने किया. महिला होने के तौर पर उसकी भावनाएं समझ सकती हूं. लेकिन, एक पत्नी और मां होने के नाते मैं उन दोनों को सही नहीं ठहराती.”
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
20 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
22 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines