Dharmendra Death Cause: किस बीमारी से जूझ रहे थे बॉलीवुड के हीमैन? जानिए धर्मेंद्र के निधन की असल वजह

Dharmendra Death Cause: सिनेमा जगत ने आज अपना एक सितारा खो दिया है. यहां जानिए धर्मेंद्र को कौन सी बीमारी थी जिस चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Dharmendra

यहां जानिए धर्मेंद्र को कौन सी बीमारी थी.

विज्ञापन

Dharmendra Death News: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra Deol) दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं. धर्मेंद्र कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद धर्मेंद्र की तबीयत कुछ संभली थी. लेकिन, आखिर फैंस ने अपने फेवरेट स्टार को खो दिया है. धर्मेंद्र के घर सितारों का आना-जाना भी शुरू हो गया है. धर्मेंद्र को नवंबर के पहले हफ्ते में अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए लेकर जाया गया था जहां तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एडमिट कर लिया गया. यहां जानिए धर्मेंद्र को क्या शिकायत थी या किस बीमारी के कारण धर्मेंद्र का निधन हुआ है.

धर्मेंद्र को कौन सी बीमारी थी

धर्मेंद्र को जब सबसे पहले अस्पताल लेकर जाया गया था तो उसकी वजह सांस की दिक्कत बताई गई थी. धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई (Breathlessness) होने लगी थी जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया था.

Advertisment

बढ़ती उम्र में क्यों होती है सांस लेने में दिक्कत

सांस लेने में दिक्कत होना बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं में शामिल है. उम्र बढ़ने लगती है तो शरीर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का घर बनने लगता है और यही दिक्कतें सांस लेने में दिक्कत की वजह बनती हैं.

  • उम्र बढ़ने पर फेफड़ों के काम करने की क्षमता कम होने लगती हैं.
  • रेस्पिरेटोरी मसल्स कमजोर होने लगती हैं.
  • कफ रिफ्लेक्स कम होने लगता है.
  • चेस्ट वॉल मोबिलिटी कम होने लगती है.
  • रेस्पिरेटोरी कंट्रोल में बदलाव आने लगते हैं.
  • एयरवे रेजिस्टेंस बढ़ जाता है यानी श्वसन नली में अवरोध पैदा होने लगता है.
  • क्रोनिक फेफड़ों की बीमारियों (Chronic Lung Diseases) का खतरा बढ़ता है.

जीवनशैली कैसे करती है प्रभावित

विज्ञापन

जीवनशैली और पर्यावरण के कारण भी ब्रीदलेसनेस की दिक्कत बढ़ती है. वायु प्रदूषण या हवा में इरिटेंट्स होने पर सांस लेने में दिक्कत होती है, ह्यूमिडिटी लेवल्स ज्यादा होने पर सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और मौसम में हुए बदलाव भी इसकी वजह बनती है.

किन बीमारियों में सांस लेने में दिक्कत होती है

विज्ञापन

अस्थमा, श्वसन नली का बंद होना, हार्ट अटैक, दिल के आस-पास फ्लुइड बिल्डअप होना, हार्ट फेलियर, न्यूमोनिया, पल्मोनरी एंबोलिज्म, मोटापा, मसल्स का कमजोरी होना, दिल की दिक्कतें, एंजाइटी, तनाव, अनीमिया और फेफड़ों की बीमारियों में सांस लेने में दिक्कत होती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ