Whiten Teeth Tips: रोजाना जिस तरह शरीर की साफ-सफाई के लिए नहाना जरूरी है। ठीक वैसे ही दांतों को साफ करना भी जरूरी है। नियमित रूप से अगर आप दांतों की सफाई नहीं करते हैं, तो इससे दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा दांतों पर पीलेपन की परत भी आने लगती है। ऐसे में लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोग अपने दांतों को चमकाने के लिए महंगे-महंगे टूथपेस्ट और डेंटल हेल्थ की मदद लेते हैं।
आज हम आपको 5 ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से घर पर ही आप अपने दांतों को चमका सकते हैं। इन घरेलू चीजों से दांतों को थोड़ा-सा भी नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा पैसे भी खर्च नहीं होंगे, क्योंकि ये सभी चीजें आपके घर में जरूर होंगी। चलिए जानते हैं उन 5 घरेलू चीजों के बारे में, जिससे शीशे की तरह दांत चमक सकते हैं।
तुलसी
तुलसी में मौजूद आयुर्वेदिक गुणों से दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा इससे कैविटी और कीड़ा लगने का खतरा भी कम हो जाता है। दांतों को साफ करने के लिए तुलसी के कुछ पत्तों को बारीक पीस लें और उस पाउडर से दांतों की सफाई करें।
ये भी पढ़ें- World Brain Tumour Day: ब्रेन ट्यूमर क्या होता है? जानें लक्षण और बचाव के लिए हेल्दी डाइट
हल्दी
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों की उच्च मात्रा होती है, जिससे दांतों का पीलापन दूर होता है। इसके अलावा इसके नियमित इस्तेमाल से मसूड़ों में सूजन भी नहीं आती है। पेस्ट बनाने के लिए एक बाउल में हल्दी पाउडर डालें और उसमें पानी मिलाएं। फिर टूथब्रश की मदद से हल्दी का ये पेस्ट दांतों पर लगाएं। दो से तीन मिनट बाद ब्रश से दांतों को साफ करें और साफ पानी से कुल्ला कर लें।
नीम
नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों को पीले होने से रोकते हैं। इसके अलावा दांतों में सड़न और मसूड़ों में दर्द की समस्या भी नहीं होती है। दांतों को साफ करने के लिए नीम की ताजी पत्तियों को चबा सकते हैं या नीम की डंडियों को टूथब्रश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांत प्राकृतिक रूप से साफ होंगे।
लौंग
लौंग में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल दोनों गुणों की भरपूर मात्रा होती है। खासतौर पर लौंग के तेल में मौजूद गुण दांतों का पीलापन और बदबू से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसका पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में लौंग को पीसकर उसका पाउडर निकाल लें। फिर उसमें जैतून का तेल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद इस पेस्ट का इस्तेमाल टूथपेस्ट के रूप में करें।
सेज
सेज एक तरह की जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न तरह की दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। इसमें प्राकृतिक तेल होता है, जिससे दांतों पर मौजूद पीलापन हटता है। इसके अलावा दांत मजबूत होते हैं। मार्केट में आसानी से आपको सेज की पत्तियां मिल जाएंगी, जिसे पीसकर आप इसका इस्तेमाल टूथपेस्ट के रूप में कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘100% फलों के रस’ वाले जूस भी सेहत के लिए होते हैं हानिकारक! क्या FSSAI ने इस वजह से लेबल हटाने का दिया आदेश?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
9 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
11 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
11 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
12 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
12 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
13 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
16 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
16 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
18 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines