Hair Care Tips: बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं और आज के समय में कई लोग इस समस्या से परेशान हैं। मार्केट में सफेद बालों को काला करने के लिए तमाम प्रोडक्ट्स हैं जो कहते हैं कि वे बालों को आसानी से काला कर सकते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा करना आपके लिए सही नहीं होगा। इसके लिए आप नेचुरल तरीके से अपने सफेद वालों को कुछ ही दिनों में काला कर सकते हैं। ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए घरेलू उपाय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते है, जो बालों काला करने के साथ-साथ स्कैल्प को पोषण भी देता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन से घरेलू उपाय को आप अपना सकते हैं।
आंवला है रामबाण
आंवला आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है और सफेद बालों को काला करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ये विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है, जो बालों की पिगमेंटेशन को बढ़ाता है और समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है। इसके लिए आप आंवले का सेवन भी कर सकते हैं और इसके पाउडर को सीधे अपने बालों पर लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों तक लगातार खाली पेट पानी पीने के होते हैं ये फायदे, कई बीमारियां रहती हैं दूर
करी पत्ता है फायदेमंद
करी पत्ता जिस तरह से आपके खाने का स्वाद को बढाता है, उसी तरह ये बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। करी पत्ते में मौजूद हाई न्यूट्रिशन वैल्यू बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने के साथ-साथ कई समस्याओं को दूर रखता है। इसके साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं. करी पत्ते का उपयोग करने के लिए कुछ पत्तों को नारियल के तेल में तब तक गर्म करें जब तक वे काले न हो जाएं और इसके बाद छान लें और नियमित रूप से अपने स्कैल्प पर इस तेल से मसाज करें।
काली चाय के कमाल
काली चाय में टैनिन मौजूद होता है, जो बालों को काला और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कप काली चाय बनाएं और इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटा रखने के बाद इसे पानी से धो लें। अपने बालों को काला करने और सफेद या भूरे बालों को कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 18 से 75 साल की उम्र के बीच कितना चलना है सही? जानें उम्र अनुसार चलने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
8 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines