घर की सफाई करते वक्त फोन पानी में गिर जाए तो क्या करें? जानें बिना खर्च किए मोबाइल को बचाने के जरूरी टिप्स

Phone Pani Mein Gir Jaye To Kya kare: कई बार घर की सफाई करते वक्त या बर्तन धोते वक्त मोबाइल पानी में गिर जाता है. ऐसे में हमारे समझ नहीं आता कि ऐसा क्या किया जाए जिससे मोबाइल को बचाया जा सके. आप बिना खर्च किए ही अपने फोन को खुद ठीक कर सकते हैं. 

What To Do If Water Enters Your Phone

बिना खर्च किए मोबाइल को बचाने के लिए तुरंत करें ये काम. Image Credit- Freepik

What To Do If Water Enters Your Phone: कई बार घर की सफाई करते वक्त किसी का जरूरी फोन आ जाता है और हमें बात करते-करते ही काम जारी रखना पड़ता है. ऐसे में जरा सी बेध्यानी से मोबाइल हाथ से फिसलकर पानी की बाल्टी, सिंक या पोछे के पानी में गिर सकता है. ऐसा हो जाने पर अक्सर लोग घबरा जाते हैं, क्योंकि पानी मोबाइल के अंदर जाकर उसके सर्किट और स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि, आपको ऐसे समय में घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान और जरूरी टिप्स अपनाकर अपने अपना कीमती स्मार्टफोन को बिना किसी खर्च के ठीक कर सकते हैं. बस आपको सही तरह से इन टिप्स को फॉलो करना होगा, ताकि फोन को दोबारा ऑन किया जा सके. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना खर्च किए मोबाइल को बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

  • जितना जल्दी हो सके अपना फोन पानी से बाहर निकालें, क्योंकि देर तक पानी के अंदर रहने से फोन खराब हो सकता है. इसके पार्ट्स खराब हो सकते हैं और आपका फोन ऑन भी नहीं होगा.
  • तुरंत फोन को ऑन करने की कोशिश ना करें, क्योंकि अगर आप फोन को तुरंत ऑन या स्विच ऑफ करेंगे तो इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप फोन को ऐसे ही छोड़ दें.  
  • पानी से निकालने के बाद फोन से तुरंत कवर और सिम को निकालकर अलग रख दें. इससे फोन अंदर से जल्दी सूखता है और सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड खराब नहीं होते हैं.  
  • आप फोन को पानी से साफ करें. अंदर से पानी निकालने की कोशिश करें और अगर मोबाइल ऑफ हो रहा है तो तुरंत कर दें.  मुलायम सूखे कपड़े से फोन को हल्के हाथों से पोंछें. ध्यान रखें कि फोन को जोर से झटके नहीं.
  • मोबाइल को साफ करने के बाद चावल में रख दें. आपको फोन को सूखे चावल में लगभग 48 घंटे के लिए रखना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि चावल नमी को सोखने में मदद करता है. 

कब सर्विस सेंटर जाएं?

अगर आपका फोन इसके बाद ऑन नहीं हो रहा है या स्क्रीन पर धब्बे नजर आ रहे हैं तो आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत है. आप अपने मोबाइल की कंपनी में जाकर अपना फोन दिखा सकते हैं और इसकी जांच करवा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ