बालों को ग्रे से काला कैसे करें? यहां जानिए क्या लगाने पर सफेद बाल नजर आने लगेंगे काले

White Hair Home Remedies: अगर आपके बाल भी सफेद हो गए हैं और आप इन बालों को फिर से काला करना चाहते हैं तो यहां जानिए वो कौनसे घरेलू नुस्खे हैं जो सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं. इन नुस्खों को आजमाना आसान है और इनका असर भी कमाल का नजर आता है.

white Hair Home Remedies

सफेद बालों को काला बनाने में मदद करेंगे यहां बताए नुस्खे.

Baal Kale Kaise Kare: सफेद बालों से परेशान लोगों के लिए हमेशा ही यह उलझन बनी रहती है कि किस तरह बालों को काला किया जा सके. कोई बाजार से महंगे कलर्स लाकर लगाता है तो कोई सफेद बालों को एक-एक करके तोड़ना शुरू कर देता है. लेकिन, यह कोई परमानेंट सोल्यूशन नहीं है. बाल एक बार सफेद (White Hair) होने लगें तो इन अस्थायी उपायों से कुछ खासा असर नहीं पड़ता है. ऐसे में बालों की रंगत एक बार फिर गहरी करने के लिए यानी बालों को काला करने के लिए घर की चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये नुस्खे धीमा असर दिखाते हैं लेकिन बालों को जड़ों से काला करने में मददगार होते हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये नुस्खे जो सफेद बालों को काला (Black Hair) कर सकते हैं.

विज्ञापन

सफेद बालों को कैसे करें काला

आंवला लगाएं सिर पर

विज्ञापन

बालों पर आंवला लगाया जाए तो सफेद बालों को काला होने में मदद मिलती है. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और स्कैल्प पर मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है. आंवला का रस सिर पर लगाया जा सकता है. इस्तेमाल के लिए नारियल के तेल और आंवला के रस को बराबर मात्रा में लेकर मिलाएं और बालों पर 45 से 50 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाने पर सफेद बाल काले होने लगते हैं.

करी पत्ते आएंगे काम

विज्ञापन

नारियल के तेल में करी पत्ते (Curry Leaves) पकाकर सिर पर लगाए जाएं तो इससे भी बालों को गहरी काली रंगत मिलती है. सफेद बालों पर यह नुस्खा कमाल का असर दिखाता है. आपको करना बस इतना है कि किसी बर्तन में नारियल का तेल लेकर पकाएं और इसमें मुट्ठीभर करी पत्ते डाल दें. जब करी पत्ते चटक जाएं और काले हो जाएं तो आंच बंद कर दें. करी पत्ते वाला यह तेल बालों पर लगाया जाए तो यह हेयर ग्रोथ तो प्रोमोट करता ही है, साथ ही बालों को काला बनाने में भी असर दिखाता है.

कॉफी या चायपत्ती से धोएं बाल

विज्ञापन

सफेद बालों को अगर रोजाना कॉफी या फिर चायपत्ती के पानी से धोया जाए तो सफेद बाल काले होने लगते हैं. खासकर कि अगर आपके ग्रे बाल हैं तो आपको यह नुस्खा जरूर आजमाना चाहिए. किसी बर्तन में पानी लें और उसमें एक चम्मच भरकर चायपत्ती या फिर कॉफी पाउडर डाल लें. इस पानी को उबालें. अब पानी ठंडा होने के लिए अलग रख दें. जब पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी को सिर धोने के लिए इस्तेमाल करें. सफेद बाल काले नजर आने लगेंगे.

खानपान में जरूर शामिल करें ये चीजें

विज्ञापन

ऐसे कुछ फूड्स हैं जिन्हें खाने-पीने पर बालों की रंगत नेचुरल तरीके से काली होने लगती है. इन चीजों को खाने पर आपके सफेद बाल अंदरूनी रूप से काले होने लगेंगे.

  • विटामिन सी से भरपूर आंवला खाने पर आपके बाल काले होने लगेंगे. आंवला का जूस भी पिया जा सकता है या आप इसे कच्चा या पका हुआ खा सकते हैं.
  • काले तिल भी डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं. इनमें मौजूद कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और बी विटामिंस बालों की रंगत काला करने में मदद करते हैं.
  • पालक की गिनती भी ऐसे ही फूड्स में होती है जो सफेद बालों को काला कर सकते हैं. पालक में आयरन,फोलेट और विटामिन बी12 होता है जो बालों को नेचुरल काला रंग देता है.
  • रोजाना 4 से 5 अखरोट खाने पर बाल काले हो सकते हैं. अखरोट कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और बायोटीन का भरपूर स्त्रोत होता है.
  • बालों को अंदरूनी रूप से काला बनाने के लिए गाजर भी खाया जा सकता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है.

यह भी पढ़ें – पैर की उंगली में खुजली हो तो क्या करें? यहां जानिए घर पर ही कैसे मिलेगी इस दिक्कत से राहत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ