Meat Consumption India by State: भारत में लगातार नॉनवेज खाने वालों की संख्या बढ़ रही है. हाल ही में किए गए सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है कि भारत में 77 प्रतिशत लोग सिर्फ नॉनवेज ही खाते हैं. मांस और मछली लोगों की पसंदीदा डिश है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां पर 99 प्रतिशत लोग सिर्फ नॉनवेज ही खाते हैं. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां पर रहने वाले लोग सब्जियों को हाथ तक नहीं लगाते हैं. हालांकि, जलवायु और परंपरा की वजह से मांस खाना संस्कृति का एक हिस्सा है और इस लिस्ट में नागालैंड सबसे ऊपर आता है. आइए डेटा के मुताबिक यहां के खानपान के बारे में जानने की कोशिश करते हैं.
इसे भी पढ़ें- शादी के बाद खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए? कपल्स की ये 5 आदतें रिश्ते में हमेशा बनाए रखती हैं प्यार
इस राज्य में खाया जाता है सबसे ज्यादा नॉनवेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागालैंड भारत का ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा लोग नॉनवेज खाते हैं. यहां पर लगभग 99 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं. हालांकि, नागालैंड में नॉनवेज इसलिए खाया जाता है क्योंकि यहां पर ज्यादातर लोग आदिवासी हैं. आदिवासी की संस्कृति और पारंपरिक खान-पान नॉनवेज ही होता है.
कैसा है यहां के लोगों का मेन्यू?
यहां का खान-पान ना सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतिनिधित्व करता है. इसके बावजूद, आपको जानकर हैरानी होगी कि नागालैंड में चावल सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. यहां की हर डिश चावल के साथ ही खाई जाती है. फिर चाहे वो मांस हो, उबली हुई सब्जी हो या मछली, किसी भी डिश के साथ रोटी सर्व नहीं की जाती.
कैसे बनाया जाता है पारंपरिक नागा फूड?
नागालैंड की खाने की संस्कृति में फर्मेंटेशन का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. इसे स्वाद और पोषण को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा, यहां का खाना बिना तेल के पकाया जाता है और मसाले बहुत ही कम इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां का खाना उबला हुआ, भुना, स्टीम किया या स्मोक्ड होता है.
इन राज्यों में भी खाया जाता है नॉनवेज
नागालैंड के अलावा, इस लिस्ट में भारत के पश्चिम बंगाल, केरल, असम और मणिपुर जैसे राज्य भी शामिल हैं. यहां पर मछली, चिकन और मटन को काफी पसंद किया जाता है. कुछ राज्यों में जंगली मांस और सीफूड को भी पसंद किया जाता है.
इसे भी पढ़ें- चिकन को नींबू से धोना क्यों चाहिए? 99% लोग नहीं जानते होंगे पकाने से पहले बदबू दूर करने का ये परफेक्ट तरीका
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines