बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन से बीज सबसे अच्छे हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कौन से सीड्स हैं बेस्ट

Hair Fall Control Seeds: बालों की जड़ें अंदरूनी रूप से कमजोर होने लगती हैं तो उन्हें मजबूत बनाने के लिए खानपान को बेहतर करना जरूरी होता है. यहां जानिए वे कौन से बीज हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

Seeds For Hair Fall Control

कौन सा बीज बाल झड़ने से रोकता है?

Hair Fall: बाल सेहतमंद रहते हैं तो खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं. लेकिन, अक्सर ही धूप, धूल, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं. बालों को फिर से मजबूत बनाने के लिए जड़ों को मजबूत बनाना जरूरी होता है. ऐसे कुछ बीज हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं. नेचुरोपैथ और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनोज दास ने अपने सोशल हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि कौन से ऐसे 3 तरह के बीज हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत (Strong Hair) बनाते हैं और हेयर फॉल कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं ये बीज

मगज के बीज – मेलन सीड्स यानी मगज के बीजों को रोजाना रात में 2 चम्मच सोने से पहले गर्म दूध के साथ चबा-चबाकर खाएं तो शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होगी. इससे बालों की जड़ें मजबूत होने लगती हैं और बाल मजबूत होने लगते हैं.

विज्ञापन

कद्दू के बीज – कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. हरे रंग के कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं. बालों की जड़ें जो समय से पहले ही कमजोर होने लगती हैं और जिनकी वजह से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है, ये बीज उन जड़ों को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं.

सूरजमुखी के बीज – सूरजमुखी के बीज भी बालों के लिए सबसे अच्छे बीजों में से एक हैं. सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम की भरपूर मात्रा होती है जो बालों को मजबूत बनाती हैं. इन बीजों को सुबह खाली पेट खाया जा सकता है.

विज्ञापन

हेयर फॉल रोकने के लिए और क्या खाएं

  • बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए अंडे (Eggs) खाए जा सकते हैं. अंडे बायोटीन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं.
  • बालों के लिए गाजर भी बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन ए होता है जो बालों को मॉइस्चर देते हैं. ये बालों को मजबूत बनाने में भी असरदार होते हैं.
  • अपनी डाइट में ओट्स भी शामिल किए जा सकते हैं. ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और हेयर फॉल रोकने में योगदान दे सकते हैं.
  • शकरकंदी और एवोकाडो को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. एवोकाडो में विटामिन ई होता है जो बालों की सेहत के लिए अच्छा है.
  • प्रोटीन और फॉलिक एसिड के लिए दाल और छोले वगैरह खाए जा सकते हैं. ये बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं और बालों को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं.

यह भी पढ़ें – सर्दियों में झड़ते हैं बाल या चेहरे पर दिखता है रूखापन तो डॉ. नीहारिका गोयल से जानिए आसान उपाय, दूर हो जाएंगी दिक्कतें

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ