Hair Care: बालों की कई दिक्कतों को दूर करने के लिए सिर पर तेल लगाया जाता है. इससे बालों में पर्याप्त नमी बनी रहती है, बालों पर रूखापन नहीं दिखता और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है सो अलग. ऐसे में हेयर ग्रोथ के लिए सही तेल लगाने बेहद जरूरी होते हैं. यहां ऐसे ही तेल का जिक्र किया जा रहा है जो बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देने में मदद करता है. इस तेल से बाल तेजी से बढ़ते हैं और घने भी बनते हैं. यहां जानिए कौनसा है यह हेयर ग्रोथ ऑयल (Hair Growth Oil).
बाल बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा तेल | Best Oil For Hair Growth
बाल बढ़ाने में रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) का सबसे अच्छा असर दिख सकता है. इस तेल के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करते हैं. इस तेल के इस्तेमाल में इस बात का खास ध्यान रखें कि आप इसे जस का तस सिर पर ना लगा लें बल्कि रोजमेरी ऑयल को किसी कैरियर ऑयल में मिलाकर लगाया जाता है. आप नारियल तेल में रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को डालकर सिर पर लगा सकते हैं. कई वैज्ञानिक स्टडीज में भी रोजमेरी को हेयर ग्रोथ में फायदेमंद बताया गया है. रोजमेरी ऑयल के अलावा सिर पर रोजमेरी का पानी बनाकर भी लगाया जा सकता है. रोजमेरी के पत्तों को पानी में उबालकर इस स्प्रे को स्कैल्प पर लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – ब्लैकहेड्स से छुटकारा चाहिए तो दही में मिलाकर लगा लें ये चीज, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने शेयर किया नुस्खा
ये तेल भी बढ़ाते हैं बाल
- हेयर ग्रोथ के लिए नारियल का तेल (Coconut Oil) भी सिर पर लगाया जा सकता है. नारियल तेल के गुण बालों को मजबूती देते हैं और बाल बढ़ाने में असरदार होते हैं. नारियल तेल को हल्का गर्म करके बालों की जड़ों से सिरों तक लगा सकते हैं. इसे सिर पर एक से डेढ़ घंटे लगाकर रखने के बाद इसे धोकर हटा सकते हैं. नारियल तेल का असर बढ़ाने के लिए इसमें करी पत्ता और मेथी के दाने डालकर होममेड हेयर ग्रोथ ऑयल (Homemade Growth Oil) तैयार कर सकते हैं.
- कैस्टर ऑयल की गिनती भी बाल बढ़ाने वाले तेलों में होती है. इस तेल के ओमेगा-3 फैटी एसिड्स बालों को मोटा और घना बनाने में मदद करते हैं. इस तेल से बालों का पतलापन भी कम होता है.
- प्याज का तेल भी बालों के लिए फायदेमंद है और इसमें मौजूद सल्फर कोलाजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और हेयर फॉलिकल्स को रिजनरेट करके बाल बढ़ाने में मदद करता है. इस तेल को लगाने पर नए बाल भी उग सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Bharti Singh बालों को कलर करने के लिए आजमाती हैं यह देसी नुस्खा, चायपत्ती को इस तरह लगाती हैं सिर पर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
38 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines