ब्लैकहेड्स से छुटकारा चाहिए तो दही में मिलाकर लगा लें ये चीज, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने शेयर किया नुस्खा

Blackheads Home Remedies: त्वचा की कई दिक्कतों में से एक है ब्लैकहेड्स की दिक्कत. ब्लैकहेड्स होने पर त्वचा पर काली कीलें सी नजर आती हैं. ऐसे में एक्सपर्ट का बताया फेस पैक ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिला सकता है.

Blackheads Home Remedies

Blackhead Remover: ब्लैकहेड्स का खात्मा कर देंगी रसोई की ही चीजें. Image Credit - Freepik

Blackheads Remedy: ज्यादातर नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स नजर आते हैं. ब्लैकहेड्स काली कीलों जैसे नजर आते हैं. त्वचा पर ढेर सारा ऑयल और हेयर फॉलिकल्स में हुई इरिटेशन के कारण ब्लैकहेड्स (Blackheads) निकल आते हैं. खासतौर से टीनेज या युवावस्था में ब्लैकहेड्स ज्यादा निकलते हैं. इन ब्लैकहेड्स को देखने पर ऐसे लगता है जैसे त्वचा पर गंदगी जमी है और इन्हें नोचकर निकाला जाता है तो इनमें से मवाद निकलने लगता है. लेकिन, ऐसा करने पर स्किन और ज्यादा इरिटेट होती है, लाल हो जाती है और स्किन का टेक्सचर खराब होता है सो अलग. ऐसे में नेचुरोपैथ डॉ. मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि दही (Curd) में क्या मिलाकर लगाने पर ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल सकता है. आप भी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का बताया नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

घर पर कैसे हटाएं ब्लैकहेड्स | How To Remove Blackheads At Home

एक्सपर्ट ने बताया कि आप अगर ब्लैकहेड्स को त्वचा से निकाल भी लें तो ये दूसरे ही दिन वापस आ जाते हैं. ऐसे में एक तरीका है जिससे ये ब्लैकहेड्स तो हटेंगे ही साथ ही कई-कई हफ्तों तक वापस लौटकर नहीं आएंगे. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको हंग कर्ड की जरूरत होगी, यानी दही को किसी मलमल या सूती के कपड़े में बांधकर रखना होगा जिससे दही गाढ़ा हो जाए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Bharti Singh बालों को कलर करने के लिए आजमाती हैं यह देसी नुस्खा, चायपत्ती को इस तरह लगाती हैं सिर पर
एक कप दही में एक चम्मच आटे की भूसी या चोकर मिला लें. भूसी में विटामिन ई होता है जोकि नेचुरल स्क्रब (Natural Scrub) की तरह काम करता है. इसके बाद एक चम्मच मीठा सोडा (Baking Soda) लेकर इस मिश्रण में डाल लें. मीठा सोडा ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को सॉफ्ट करता है जिससे ये बिना टूटे पूरे के पूरे बाहर निकल आते हैं.

तीनों चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें. इस फेस पैक (Face Pack) पूरे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट रखें और फिर हल्के हाथों से मलते हुए धोकर हटा लें. इससे ब्लैकहेड्स निकल जाएंगे और तकरीबन एक से डेढ़ महीने तक वापस नहीं आएंगे. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि यह नुस्खा किफायती होने के साथ ही इफेक्टिव भी है.

विज्ञापन

क्यों होते हैं ब्लैकहेड्स

  • स्किन क्लॉग्ड होने पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं. खासकर अगर कोई हेयर फॉलिकल खुला हो तो उसपर गंदगी जमने पर ब्लैकहेड्स नजर आने लगते हैं.
  • त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमने पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं.
  • शरीर बहुत ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करता है तो ब्लैकहेड्स निकलते हैं.
  • हार्मोनल चेंजेस से शरीर का ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है जिससे ब्लैकहेड्स होते हैं.
  • कुछ दवाइयों के असर से भी ऐसा हो सकता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ