Right Way to Eat Beetroot: चुकंदर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और इसे सुपरफूड (Super Food) की लिस्ट में रखा जाता है. चुकंदर में आयरन, फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन चुकंदर खून की कमी (Anemia) दूर करने, पाचन सुधारने और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है. यही वजह है कि तमाम हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि चुकंदर का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद है या इसे कच्चा चबाकर खाना बेहतर रहता है. अब जब लाभकारी सब्जी के बारे में आप इतना कुछ जान चुके हैं, तो सही तरीका जानना भी जरूरी हो जाता है, ताकि इसके पोषक तत्व शरीर को पूरा लाभ दे सकें.
यह भी पढ़ें: 1 रुपये की ये चीज कम कर सकती है आपका भारी वजन! हर कोई पूछेगा फिट होने का सीक्रेट
चुकंदर खाने का सही तरीका क्या है?
अगर आप चुकंदर से पूरा पोषण पाना चाहते हैं, तो इसे कच्चा ही सलाद की तरह खाना शुरू कर दें, यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है. कच्चा चुकंदर खाने से इसके जरूरी विटामिन (Vitamins) और मिनरल्स सुरक्षित रहते हैं. साथ ही आप चाहे तो इसपर नींबू और थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर खा सकते हैं, इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा और पाचन भी बेहतर होता है. वहीं, अगर कच्चा चुकंदर पचाने में दिक्कत होती है, तो इसे हल्का उबालकर भी खाया जा सकता है. ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक उबालने से इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं, इसलिए हल्का पकाना ही सही रहता है.
चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए और कैसे पिएं?
चुकंदर का जूस भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, खासकर अगर इसे सही समय और सही तरीके से पिया जाए. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पीना ज्यादा असरदार होता है. साथ ही, और फायदे के लिए इसमें गाजर और आंवला भी मिलाया जा सकता है. इससे शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद मिलती है और खून भी तेजी से बढ़ता है. हालांकि, यह समझना भी जरूरी है कि एक तय मात्रा में चुकंदर खाने से तुरंत हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ता. यानी कि इसका असर व्यक्ति की डाइट, आयरन लेवल और शरीर की स्थिति पर भी निर्भर करती है. हालांकि, नियमित सेवन से धीरे-धीरे इसके फायदा नजर आने लगते हैं.
किन लोगों को करना चाहिए चुकंदर का सेवन?
वजन कम करने वालों के लिए चुकंदर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है. इसके अलावा वजन घटाने के लिए सुबह चुकंदर का जूस और दोपहर में सलाद के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है. साथ ही, चुकंदर की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक भी देता है. अक्सर लोगों को रात के समय ज्यादा चुकंदर खाने से गैस या भारीपन की समस्या हो सकती है, इसलिए रात में इसका सेवन कम रखें. एक्सपर्ट्स मानतें हैं कि, अगर कोई शख्स हफ्ते में 3 से 4 बार चुकंदर को सही तरीके और सही समय पर खाता है, तो यह उसकी सेहत को ऊर्जा और मजबूती दे सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: सफेद बालों को तुरंत काला करने के लिए काम आएगी सौंफ, एक्सपर्ट ने बताया गैस पर जलाकर करना होगा इस्तेमाल
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines