1 रुपये की ये चीज कम कर सकती है आपका भारी वजन! हर कोई पूछेगा फिट होने का सीक्रेट

How do Lose Weight: भारी वजन एक ऐसी समस्या है, जिससे परेशान लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आप अपना भारी वजन सिर्फ 1 रुपये की खास चीज से कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

Weight Loss Tips

कैसे रोकें बढ़ता वजन?

How To Stop Unhealthy Cravings: आजकल का खराब खानपान के कारण ज्यादातर लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इनमें एक आम और गंभीर समस्या है तेजी से बढ़ता वजन है, जिससे परेशान लोग खाना छोड़ देते हैं और कई तरह की दवाओं का सहारा लेने लगते हैं. बढ़ते वजन की सबसे बड़ी वजह अनहेल्दी क्रेविंग है, जो लोगों की वजन कम करने की मेहनत पर पानी फेर देती है. अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं और अपनी अनहेल्दी क्रेविंग को कम करना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स ने इसके लिए शानदार उपाय बताया है, जो 1 रुपये से भी कम कीमत का है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आप कैसे रोक सकते हैं अपने बढ़ते वजन को?

हम जिस चीज के बारे में आपको बताने वाले हैं, वो न सिर्फ आपकी अनहेल्दी क्रविंग को कम करेगी, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को भी बूस्ट करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश हेल्थ और वेट लॉस प्रोफेसर फ्रैंकलिन जोसेफ का कहना है कि- दालचीनी ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करती है और पेट भरा होने का अहसास कराती है जिससे अचानक लगने वाली भूख को रोका जा सकता है जो लोगों को मीठा खाने और जंक फूड की क्रेविंग के लिए जिम्मेदार होती है.

क्रेविंग क्यों होती है?

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, लोग सोचते हैं कि खाने की क्रेविंग दिमाग की वजह से होती है लेकिन इंसान की भूख आमतौर पर ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) से जुड़ी होती है. कई हफ्तों तक लगातार और स्वादिष्ट खानपान खाने के बाद ब्लड शुगर स्थिर नहीं रहता, यही वजह है कि लोगों को और उसी तरह की चीजें खाने की क्रेविंग होती है.

दालचीनी क्यों रोक देती है क्रेविंग और कैसे करें इसका उपयोग?

विज्ञापन

दालचीनी में मौजूद खास कंपाउंड इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) को बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है. साथ ही, ब्लड शुगर के अचानक बढ़ने या गिरने से होने वाली भूख की तेज इच्छा पर कंट्रोल करती है. दालचीनी का स्ट्रॉन्ग और गर्म स्वाद पेट को संतुष्ट महसूस कराता है, जिससे बार-बार कुछ खाने की तलब कम होती है. अब सवाल उठता है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसके लिए ‘एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर (Cinnamon) को एक कप गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और उसे धीरे-धीरे पिएं. अगर आप दालचीनी के टुकड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें पानी में करीब पांच मिनट तक उबालें, फिर छानकर उस पानी का सेवन करें.’

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ