Protein Rich Chicken or Mutton: प्रोटीन ऐसा पोषक तत्व है जिसकी शरीर को दुरुस्त रहने के लिए जरूरत होती है. प्रोटीन पाने के लिए खानपान में अलग-अलग चीजों को शामिल भी किया जाता है, लेकिन हर फूड ही सेहत के लिए अच्छा हो यह जरूरी नहीं है. प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाने के लिए ही डाइट में चिकन या मटन को शामिल किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं चिकन या मटन (Chicken Vs Mutton) दोनों में से किसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है? यहां जानिए प्रोटीन पाने के लिए सबसे अच्छा चिकन है या मटन.
चिकन या मटन किसमें होता है भरपूर प्रोटीन
चिकन और मटन दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं और दोनों में ही पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है. लेकिन, अगर ज्यादा प्रोटीन की बात की जाए तो जीत चिकन की होती है. चिकन में 21.4 ग्राम तक प्रोटीन होता है वहीं मटन में 20.6 ग्राम तक प्रोटीन होता है. दोनों में मौजूद प्रोटीन में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, वहीं दोनों में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है जो मसल ग्रोथ और रिपेयर के लिए जरूरी है.
ज्यादा फैट किसमें होता है
चिकन और मटन दोनों में ही प्रोटीन तो होता ही है, साथ ही फैट भी होता है. चिकन में टोटल फैट, सैचुरेटेड फैट और कॉलेस्ट्रोल मटन से कम होता है. ऐसे में हार्ट हेल्थ के लिए चिकन एक बेहतर ऑप्शन साबित होता है. मटन में आयरन और जिंक की अच्छी मात्रा होती है. वहीं, चिकन में विटामिन बी5, विटामिन बी6, डी और ई ज्यादा होता है जो एनर्जी मेटाबॉलिज्म और बोन हेल्थ के लिए बेहतर है.
दोनों में से किसे बनाएं डाइट का हिस्सा
चिकन और मटन दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. चिकन में मटन के मुकाबले प्रोटीन थोड़ा ज्यादा होता है. इसके अलावा, वहीं, चिकन विटामिन का अच्छा स्त्रोत है और इसमें फैट भी कम होता है. ऐसे में दोनों ही चीजों को कुछ -कुछ दिनों में खाया जा सकता है. प्रोटीन की मात्रा दोनों में तकरीबन बराबर है इसीलिए दोनों को ही डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – प्रोटीन की खान है यह एक फल, 1 कप से मिलता है 4 ग्राम से ज्यादा Protein
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
3 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
9 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
23 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines