---विज्ञापन---

पार्लर वाले नहीं बताएंगे यह सीक्रेट! बाल बढ़ाने के लिए ऐसे बनाएं देसी हेयर मास्क

Hair Mask For Hair Growth: अगर आप भी बाल बढ़ाना चाहती हैं तो इस देसी हेयर मास्क को घर पर बनाकर लगा सकती हैं. इस हेयर मास्क से बालों को बढ़ने और घने होने में मदद मिलती है. इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान हैं.

---विज्ञापन---

Desi Hair Mask: बालों की खूबसूरती पर्सैनेलिटी को एन्हैंस करने का काम करती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लंबे बात अच्छे तो लगते हैं लेकिन उनके बाल बढ़ते नहीं हैं और समझ नहीं आता कि किस तरह बालों का ख्याल रखा जाए. इसी चक्कर में महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स लेने लगती हैं जिससे बाल सुंदर नजर आएं और घने भी लगें. लेकिन, पार्लर के ट्रीटमेंट्स से बेहतर घर पर ही हेयर मास्क (Homemade Hair Mask) बनाकर लगाए जा सकते हैं. ये देसी हेयर मास्क बालों को मुलायम ही नहीं बनाते बल्कि बालों को बढ़ाने में भी पूरा योगदान देते हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन से हैं ये फायदेमंद देसी हेयर मास्क. इन हेयर मास्क को बनाना भी बेहद आसान है.

बाल बढ़ाने वाले हेयर मास्क | Hair Growth Hair Mask

मेथी और गुड़हल का हेयर मास्क

---विज्ञापन---

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको दही, 2 चम्मच भीगे हुए मेथी के बीज, 5 से 6 गुड़हल के फूल और कुछ गुड़हल की पत्तियों की जरूरत होगी. इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट में अब थोड़ी दही मिला लें. इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और 30 से 45 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों को बढ़ने में मदद करता है यह हेयर मास्क.

प्याज का रस और शहद

---विज्ञापन---

हेयर ग्रोथ के लिए प्याज के रस और शहद को बालों पर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिला लें. इस मिश्रण को रूई की मदद से सिर पर लगाएं. 20 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद बालों को धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 2 बार इस हेयर मास्क को सिर पर लगाया जा सकता है.

आंवला और रीठा

---विज्ञापन---

आंवला, रीठा और शिकाकाई पाउडर से बना हेयर मास्क बालों को लंबा और घना बनाने में असर दिखाता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल किया जाए तो इसका ज्यादा फायदा दिखता है. लोहे की कढ़ाही में बराबर मात्रा में आंवला, शिकाकाई और रीठा का पाउडर डालकर पानी मिलाकर भिगोकर रख दें. अगले दिन इस हेयर मास्क को बालों पर लगाकर 45 मिनट से एक घंटे लगाएं और फिर सिर धोकर साफ कर लें. बिना शैंपू लगाए भी इस हेयर मास्क को धोकर हटाया जा सकता है.

करी पत्ता और दही

---विज्ञापन---

करी पत्ते(Curry Leaves) और दही को मिलाकर बनाया गया हेयर मास्क एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इस हेयर मास्क से बालों को बीटा कैरोटीन भी मिलता है. हेयर मास्क को बनाने के लिए एक मुट्ठी करी पत्ता में 3 चम्मच के बराबर गाढ़ा दही मिलाएं और स्कैल्प पर 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

बालों पर हेयर मास्क लगाने के क्या फायदे हैं

---विज्ञापन---
  • बालों पर हेयर मास्क लगाने से बालों की डीप कंडीशनिंग हो जाती है. इससे बालों को रूखापन दूर होता है और बाल मुलायम बनते हैं.
  • यहां बताए हेयर मास्क बालों को मजबूती देते हैं. ये बालों को जड़ों से सिरों तक स्ट्रॉन्ग बनाते हैं.
  • स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रखने में हेयर मास्क मदद करते हैं.
  • हेयर मास्क लगाने पर दोमुंहे बालों की दिक्कत कम होती है.
  • मेथी, आंवला और प्याज वगैरह बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें – जवानी में ही सफेद होने लगे हैं बाल तो खाना शुरू कर दीजिए ये 7 चीजें, एकबार फिर ब्लैक होने लगेंगी लटें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: May 06, 2026 12:52 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola