Dry Skin Home Remedies: सर्दियों के मौसम में हवा शुष्क और ठंडी हो जाती है. इस हवा से त्वचा रूखी हो जाती है और ड्राई नजर आने लगती है. ऐसे में अगर आप भी ड्राई और रूखी-सूखी त्वचा से परेशान हैं तो अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए हफ्ते में 1-2 बार फेस मास्क (Face Mask) लगा सकते हैं. फेस मास्क स्किन को हाइड्रेशन देते हैं और ड्राइनेस को दूर करते हैं. यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ इफेक्टिव और असरदार फेस मास्क बनाने के तरीके दिए जा रहे हैं. ये फेस मास्क या फेस पैक्स ड्राई स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं और स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं.
ड्राई स्किन के लिए फेस पैक्स
चावल का आटा, दूध और शहद
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच शहद और पेस्ट बनाने जितना दूध लेकर मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर हल्के हाथों से मलते हुए धो लें. इस फेस पैक से स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. फेस मास्क को धोकर हटाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें.
यह भी पढ़ें – चेहरे पर पीरियड ब्लड क्यों लगा रही हैं लड़कियां? यहां जानिए क्या है Menstrual Masking का नया ट्रेंड
शहद और गुलाबजल
2 चम्मच शहद में 3 चम्मच गुलाबजल मिलाकर फेस मास्क लगाया जा सकता है. यह मास्क स्किन पर उंगलियों से या फिर रूई की मदद से लगा लें. इसे चेहरे पर लगाने के बाद चेहरे को 10 मिनट बाद धो लें. इस फेस मास्क से स्किन को हाइड्रेशन मिलता है.
बेसन और दूध
ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क को बनाने के लिए 3 चम्मच बेसन (Besan) में एक चम्मच दूध और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक का कमाल का असर नजर आता है. अगर स्किन पर डेड स्किन जमी होगी तो इस फेस पैक के एक्सफोलिएटिंग गुण उसे भी हटा देंगे.
दही और ओट्स
2 चम्मच ओट्स में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच भरकर दही मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन पर ग्लो नजर आता है, डेड स्किन हटती है और त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है.
यह भी पढ़ें – दुल्हन के लिए कौन सी हल्दी सबसे अच्छी है? स्किन डॉक्टर ने बताया घर पर दुल्हन की हल्दी कैसे बनाएं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
32 mins agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
3 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
16 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
20 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
23 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines