दुल्हन के लिए कौन सी हल्दी सबसे अच्छी है? स्किन डॉक्टर ने बताया घर पर दुल्हन की हल्दी कैसे बनाएं

Bridal Haldi At Home: अक्सर ही दुल्हन हल्दी लगाने से आनाकानी करती है या फिर दुल्हन को यह टेंशन रहती है कि हल्दी से कहीं चेहरा जरूरत से ज्यादा पीला ना पड़ जाए. ऐसे में यहां जानिए कैसे बनाएं घर पर डर्मेटोलॉजिस्ट अप्रूव्ड हल्दी पेस्ट.

Birdal Haldi

घर पर कैसे बनाते हैं दुल्हन की हल्दी जानिए यहां. Image Credit- Pexels

How To Make Bridal Haldi Paste: हिंदू धर्म में शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है. हल्दी की रस्म में कहते हैं पूरे शरीर पर हल्दी लगाना परंपरा है. लेकिन, कई बार लड़कियों को इस बात की टेंशन रहती है कि कहीं हल्दी से त्वचा जरूरत से ज्यादा पीली ना पड़ जाए या चेहरे पर हल्दी से इरिटेशन ना होने लगे. ऐसे में स्किन की डॉक्टर डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) डॉ. सुरभि बलानी ने बताया है कि किस तरह दुल्हन को लगाने के लिए हल्दी का पेस्ट तैयार किया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि इस पेस्ट से दुल्हन की स्किन हल्दी से इरिटेट नहीं होती है.

दुल्हन के लिए कैसे तैयार करें हल्दी का पेस्ट

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि बलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है और बताया है कि दुल्हन को हल्दी लगाने के लिए किस तरह हल्दी का लेप तैयार किया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि हल्दी के इस लेप से त्वचा पर इरिटेशन नहीं होगी, स्किन निखर जाएगी और सेंसिटिव स्किन पर भी इस हल्दी लेप को लगाने पर साइड इफेक्ट नहीं होगा.

हल्दी का पेस्ट (Turmeric Paste) बनाने के लिए आपको बेसन, चावल का आटा, दही, ताजा दूध की मलाई, पानी और हल्दी पाउडर लेना होगा. इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इस तैयार हल्दी लेप को दुल्हन के हाथ-पैरों और चेहरे समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर लगाया जा सकता है.

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप हल्दी लेप को स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. स्किन के छोटे हिस्से पर हल्दी का लेप लगाकर देखें कि किसी तरह की जलन या खुजली जैसी दिक्कत तो नहीं हो रही है.

हल्दी के क्या नुकसान हो सकते हैं

  • अगर दुल्हन को सादा हल्दी लगाई जाए तो इससे कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे हल्दी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर यह स्किन पर पीले दाग छोड़ सकती है जो लंबे समय तक रहते हैं.
  • हल्दी से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. इससे स्किन लाल पड़ सकती है, त्वचा पर खुजलाहट हो सकती है, रैशेज निकल सकते हैं या फिर स्किन पर लाल चकत्ते दिख सकते हैं सो अलग.
  • स्किन पर हल्दी से इरिटेशन होने से त्वचा पर जलन महसूस हो सकती है.
  • सादा हल्दी बहुत ज्यादा लगाई जाए तो स्किन पर रूखेपन की वजह बनती है. यह स्किन के नेचुरल ऑयल्स को सोख लेती है.
  • हल्दी स्किन को सेंसिटिव बना सकती है. खासतौर से धूप में स्किन पर जलन हो सकती है.

यह भी पढ़ें – चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए, जानिए कौन से फूड्स स्किन को करते हैं टाइट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ