Weight Loss Drink: जिस तरह सुबह की शुरुआत डिटॉक्स वॉटर से करने पर वजन कम करने में मदद मिलती है बिल्कुल उसी तरह रात के समय अगर सही मसाले का पानी पिया जाए तो वजन कम होने में असर दिख सकता है. यहां जिस मसाले का जिक्र किया जा रहा है वह पाचन को बेहतर करता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, शरीर से टॉक्सिंस निकालने में मददगार होता है और वजन कम करने में सहयोग देता है सो अलग. हम बात कर रहे हैं जीरा (Cumin) की. यहां जानिए किस तरह जीरा पानी पीने पर वजन कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें- बदन टूट रहा हो तो गर्म पानी में नमक के साथ डालें यह एक चीज और डुबो लें पैर, मिनटों में उतर जाएगी थकान
वजन घटाने के लिए जीरा पानी
जीरा रसोई का एक ऐसा मसाला है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, डाइजेस्टिव और मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग गुणों से भरपूर होता है. जीरा पानी (Jeera Water) पीने पर पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं. यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स की एक्टिविटी को बढ़ाता है और पाचन को स्मूथ करता है. जीरा पानी पीने पर मेटाबॉलिज्म को फायदा मिलता है. अगर डाइट बैलेंस्ड हो और रात में जीरा पानी पिया जाए तो वजन कम होने में मदद मिल सकती है.
कैसे बनाएं जीरा पानी
रात में जीरा पानी बना रहे हैं तो एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा के दाने डालकर उबाल लें और आंच बंद कर दें. जब पानी पीने लायक हल्का गर्म रहे तो इसे इसे पिएं.
खाना खाने के कितनी देर बाद पिएं जीरा पानी
खाना खाने के आधे घंटे बाद या सोने से आधे घंटे पहले जीरा पानी पिया जा सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप जीरा पानी पीने के बाद ऊपर से कुछ ना खाएं. अगर जीरा पानी पीकर कुछ खा लिया जाए तो इसका असर नहीं होता है.
ये फायदे भी मिलते हैं
- जीरा पानी शरीर में जमा गंदगी को निकलाता है जिसका फायदा त्वचा को भी मिलता है. इससे स्किन निखरी हुई नजर आती है.
- रात में जीरा पानी पीकर सोया जाए तो बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है. यह पेट को शांत करता है जिससे पेट की दिक्कतों के कारण नींद नहीं बिगड़ती.
- जीरा पानी को सुबह के समय भी पिया जा सकता है. यह फूड क्रेविंग्स को कम करता है और दिन की शुरुआत में ही अपने वेट लॉस गुण दिखाने लगता है.
यह भी पढ़ें – नींद की कमी नहीं बल्कि इन 7 कारणों से भी हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, वजह चौंका देगी आपको
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
9 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
10 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
12 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
14 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
15 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
18 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines