Hair Fall Causes: बालों के झड़ने के कई कारण होते हैं. कई बार मौसम की मार से बाल झड़ते हैं तो अक्सर बालों का ठीक तरह से ख्याल ना रखने पर भी ऐसा होता है. लेकिन, अगर आप प्रोपर हेयर केयर कर रहे हैं और कोई ऐसा ठोस कारण नहीं है जिस चलते बाल झड़ रहे हैं तो इसकी वजह अंदरूनी हो सकती है. शरीर में किसी विटामिन, पोषक तत्व या खनिज की कमी (Mineral Deficiency) होने पर भी बालों के झड़ने की नौबत आ जाती है. ऐसे में अगर आपके रोजाना जरूरत से ज्यादा बाल झड़ने लगे हैं तो यहां जानिए कौन से टेस्ट जरूर कराने चाहिए जिससे दिक्कत को पहचानकर उसका इलाज किया जा सके.
बाल झड़ने पर कौन से टेस्ट कराने चाहिए
विटामिन डी – बालों के झड़ने की वजह शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी लगातार बालों के झड़ने से परेशान हैं तो एक बार विटामिन डी का टेस्ट जरूर करा लें. विटामिन डी हेयर ग्रोथ साइकल में महत्वपूर्ण रोल निभाता है और इसकी कमी से बालों के पतले और कम होने की दिक्कत देखी जाती है.
विटामिन बी12 – कहा जाता है कि विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Ki Kami) होने पर शरीर अंदर से खोखला होने लगता है. इस विटामिन की कमी बालों को भी कई तरह से प्रभावित करती है. विटामिन बी12 की कमी होने पर बाल पतले होने लगते हैं, बालों की सेहत खराब हो जाती है, बाल टूटने लगते हैं और बालों के झड़ने की दर बढ़ सकती है.
विटामिन सी – बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो एक बार विटामिन सी का टेस्ट भी करवाकर देख लें. विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन में अहम होता है. इसके साथ ही यह विटामिन आयरन के एब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाता है.
आयरन – आयरन की कमी को अक्सर अनीमिया से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन, आयरन की कमी बालों के झड़ने की भी वजह बन सकती है. आयरन रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है. रेड ब्लड सेल्स ऑक्सीजन को हेयर फॉलिकल्स तक पहुंचाने का काम करती हैं. ऐसे में आयरन की कमी होने पर बालों तक सही तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंचता जिससे बाल पतले हो सकते हैं और रूखे-सूखे होकर टूट सकते हैं.
फॉलिक एसिड – बाल रोजाना झड़ने लगे हैं तो जरूरी है कि आप एकबार फॉलिक एसिड का टेस्ट भी करवा लें. फॉलिक एसिड को विटामिन बी9 भी कहते हैं. यह DNA सिंथेसिस में जरूरी होता है. फॉलिक एसिड की शरीर में कमी होने पर बालों को नुकसान होने लगता है और बाल झड़ने लगते हैं.
खानपान में जरूर शामिल करें ये चीजें
बाल ज्यादा झड़ने लगे हैं और शरीर में अगर अंदरूनी रूप से विटामिन और खनिजों की कमी हो गई है तो खानपान में कुछ बदलाव करके देखा जा सकता है. यहां खाने की ऐसी ही कुछ चीजें दी गई हैं जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाने पर शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और बालों का झड़ना (Bal Jhadna) कम हो सकता है.
- विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए फैटी फिश का सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा रोजाना 10 से 15 मिनट धूप जरूर लें.
- विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स और फिश के साथ ही विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन किया जा सकता है.
- विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए टमाटर, बेरीज, आंवला और संतरा खाएं.
- फॉलिक एसिड की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, बींस और फोर्टिफाइड सीरियल्स को जरूर शामिल करें.
- आयरन की कमी (Iron Deficiency) पूरी करने के लिए आयरन से भरपूर चीजें खाएं. पालक और लाल मीट आयरन के भरपूर स्त्रोत होते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या पीले दांत फिर से सफेद हो सकते हैं? एक्सपर्ट ने कहा टूथपेस्ट में मिलाकर लगा लें ये चीज, चमक जाएंगे Yellow Teeth
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
15 mins agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
25 mins agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
59 mins agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
2 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
3 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
19 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
21 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
22 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines