राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान घूमने का मन है? जानिए आम जनता के लिए मुख्य द्वार किस दिन खुलेगा

Amrit Udyan Open for Public: अगर आप पार्टनर के साथ घूमने के लिए कोई गार्डन तलाश कर रहे हैं तो आपको अमृत उद्यान को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाना चाहिए. यह फरवरी के महीने में आम जनता के लिए खुल जाएगा और मार्च तक खुला रहेगा.

Amrit Udyan Open for Public

कैसे मिलेगी अमृत उद्यान में एंट्री? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Amrit Udyan Kab Khulega: फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास माना जाता है. वैलेंटाइन वीक की वजह से इस दौरान कपल्स एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं घूमने या खास जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में रोमांटिक माहौल, सुहावना मौसम और यादगार पल फरवरी को कपल्स के लिए परफेक्ट बना देते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के मशहूर अमृत उद्यान को घूमने का मन बना सकते हैं, क्योंकि बहुत ही जल्द इसके मुख्य द्वार आम जनता के लिए खुलने वाले हैं. बता दें, इस खूबसूरत जगह को हर साल वसंत ऋतु के आते ही आम जनता के लिए खोल दिया जाता है, ताकि लोग फूलों और हरियाली का आनंद ले सकें. इस बार किस दिन इसका मुख्य द्वार लोगों के लिए खुलेगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- शाम की चाय के साथ सर्व करें मेथी की कुरकुरी मठरी, बिना ज्यादा तेल इस्तेमाल किए इस तरह करें तैयार

विज्ञापन

अमृत उद्यान के बारे में जानिए

अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन में मौजूद एक बेहद खूबसूरत बगीचा है, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था. यह उद्यान साल में कुछ खास दिनों के लिए आम जनता के लिए खोला जाता है. यहां रंग-बिरंगे फूल, हरी-भरी घास, फव्वारे और शांत वातावरण मिलता है.

आम जनता के लिए कब खुलेगा?

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा. इस दौरान आप कभी भी जाने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, यहां पर जाने के लिए आपको सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक जाना होगा. 5 बजे के बाद आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके अलावा, सोमवार को देखभाल करने के लिए यह बंद रहता है. साथ ही, होली पर भी इस बगीचे को बंद करने का फैसला लिया है.

कैसे मिलेगी अमृत उद्यान में एंट्री?

इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए आपको शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अंदर जाने के लिए कोई टिकट नहीं हैं. हालांकि, आप राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं. वरना वहीं जाकर आपको बस रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह सुविधा आपको राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 के बाहर आसानी से मिल जाएगी.

विज्ञापन

क्यों एक्सप्लोर करना चाहिए अमृत उद्यान?

अमृत उद्यान में आपको रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे. आप यहां पर लाल-पीले गुलाब, ट्यूलिप, लिली, डैफोडिल समेत कई रंग-बिरंगे पौधे भी देख सकते हैं. अगर आपको नेचर पसंद है तो यह जगह आपके लिए बहुत ही अच्छी है.

कैसे जाएं अमृत उद्यान?

यहां जाने के लिए आपको केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन आना होगा, क्योंकि यहां से आपको शटल बस आसानी से मिल जाएगी. यह बस आपको सीधा 35 नंबर गेट पर छोड़ेगी. यह शटल बस सेवा आपको सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक हर 30 मिनट में मिल जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ