शाम की चाय के साथ सर्व करें मेथी की कुरकुरी मठरी, बिना ज्यादा तेल इस्तेमाल किए इस तरह करें तैयार

Less Oil Mathri: चाय के साथ मठरी बहुत ही अच्छी लगती है. ऐसे में अगर चाहें तो घर पर इसे बनाते वक्त इसमें मेथी का पारंपरिक स्वाद दें और मैदा, सूजी और घी डालकर कुरकुरी मठरी तैयार करें. इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.

Methi Mathri Recipe

मेथी की मठरी कैसे बनाएं? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Methi Mathri Recipe: सर्दियों में चाय पीने का अपना अलग ही मजा होता है. शाम के वक्त अगर चाय के साथ कुछ कुरकुरा, गरम और देसी मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. वैसे तो आप मार्केट से खरीदकर अपनी पसंद का कुछ भी खा सकते हैं, लेकिन अगर आपका घर पर कुछ हेल्दी या मजेदार खाने का मन है तो आप मठरी की यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. घर पर मठरी बनाना बहुत ही आसान है, जिसे कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बनाया जा सकता है. आप इसमें अपनी पसंद का फ्लेवर दे सकते हैं. इस मौसम के हिसाब से आप मठरी में मेथी या पुदीने का पारंपरिक स्वाद दे सकते हैं. हम आपको मेथी मठरी तैयार करने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसे शाम की चाय के साथ सर्व किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर हम पीले कपड़े क्यों पहनते हैं? क्या आप जानते हैं इसका प्राकृतिक, धार्मिक और मनोवैज्ञानिक कारण

विज्ञापन

मेथी की मठरी कैसे बनाएं?

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • बेसन- 2 चम्मच
  • मेथी- आधा कप
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बर्तन में आटा, बेसन, मेथी और सारे सूखे मसाले डालकर मिलाएं.
    अब इसमें 2 चम्मच तेल डालें और हल्का-हल्का पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को गर्म पानी से गूंथना बेस्ट रहेगा.
    आटा गूंथने के बाद 10 मिनट ढक्कर रख दें और छोटी लोइयां बनाकर पतली मठरी तैयार करें.
    आप शेप को अपने हिसाब से छोटा या बड़ा रख सकते हैं. सारी मठरी बनाकर साइड में रख दें और गैस पर पैन गर्म करने के लिए रखें.
    तवे को हल्का ग्रीस लगाकर हल्की आंच पर मठरी सेंकें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
    एक प्लेट में निकालकर रखें और ठंडा करें. सारी मठरी को एक डिब्बे में रखकर स्टोर करें.

इसे भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं बेसन का हलवा, सभी स्वाद लेकर खाएंगे यह दानेदार और खुशबू वाला हलवा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ