WhatsApp Par Anjan Call Aana: आज के डिजिटल दौर में WhatsApp का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. इसके बिना लोगों की जिंदगी बिल्कुल अधूरी है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. व्हाट्सएप के ज्यादा इस्तेमाल से अनजान नंबरों से कॉल्स आना शुरू हो गए हैं. कई बार ये कॉल्स साइबर ठगी, डेटा चोरी या ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को बढ़ावा दे रहे होते हैं. अगर आपके पास भी बार-बार अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल आते हैं तो अब सावधानी की जरूरत है. हालांकि, आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस आपको हमारे बताए गए टिप्स की मदद से सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे और ये बदलाव क्या हैं, आइए जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चे के लिए ‘खामोश जहर’ जैसी है माता-पिता की यह एक आदत, घुट-घुटकर रहने लगते हैं नन्हे-मुन्हे
क्यों खतरनाक हैं अनजान WhatsApp कॉल?
आजकल साइबर अपराधी WhatsApp कॉल के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं. ये कॉल इंटरनेशनल नंबरों से भी आ सकते हैं और दिखने में बिल्कुल नॉर्मल लगते हैं. वो आपकी पर्सनल जानकारी मांग सकते हैं या हमें डराकर पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश कर सकते हैं.
व्हाट्सएप पर क्या सेटिंग करें?
व्हाट्सएप ने अपने इससे बचने के लिए एक खास तरीके का फीचर बनाया है. इसे उन्होंने Silence Unknown Callers का नाम दिया है. इसे ऑन करने से अनजान नंबरों से आने वाले कॉल अपने आप साइलेंट हो जाते हैं और आपको परेशान नहीं करते.
कैसे करें सेटिंग ऑन?
- सबसे पहले आपका व्हाट्सएप खोलें. फिर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें.
- इसके साथ सेटिंग में जाएं और प्राइवेसी पर टैप करें. यहां पर आपको कॉल्स का ऑप्शन मिलेगा.
- इसके बाद Silence Unknown Callers दिखेगा, जिसे ON किया जा सकता है.
- इसके बाद अनजान नंबरों से आने वाले कॉल साइलेंट हो जाएंगे.
क्यों करें ये सेटिंग?
यह सेटिंग बहुत ही फायदेमंद हो सकती है. इसे करने के बाद फर्जी कॉल्स से बचा जा सकता है. साथ ही, साइबर फ्रॉड का खतरा कम हो जाता है और आपके पास अनजाने कॉल नहीं आएंगे.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- कभी भी अनजान नंबर से आई कॉल पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर ना करें और ज्यादा देर बात ना करें.
- किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें.
- अगर कॉल अजीब नंबर से आ रहा है तो तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें.
- OTP या बैंक डिटेल्स किसी के साथ शेयर ना करें.
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है कोरियन डिश Tteok-Bokki, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
52 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines