सफेद बालों को छिपाने के लिए अगर आप बार-बार केमिकल हेयर डाई इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो मेहंदी एक ऑप्शन हो सकती है. यह एक प्राचीन तरीका है, जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. हालांकि, कुछ लोग मेहंदी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि सफेद बाल काले हो जाते हैं. यह अच्छे दिखने के बजाय और बेकार लगते हैं. मगर अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि मेहंदी से अच्छा हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है. डार्क या ब्राउन शेड के लिए अक्सर इंडिगो जैसे दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि मेहंदी से बाल बिल्कुल काले हो जाएं, लेकिन बालों का डार्क कलर जरूर हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- छोटे बालों में गजरा नहीं टिकता? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, घंटों बना रहेगा स्टाइल
सफेद बालों के लिए मेहंदी हेयर पैक कैसे बनाएं?
- मेहंदी पाउडर- 3 चम्मच
- इंडिगो पाउडर- 3 चम्मच
- जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
- आंवला पाउडर- 1 चम्मच
कैसे बनाएं और लगाएं?
- मेहंदी पाउडर को एक बाउल में लें और गुनगुने पानी की मदद से गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे कुछ घंटे ढककर रखा जा सकता है ताकि डाई रिलीज हो सके.
- इंडिगो पाउडर को इस्तेमाल करने से ठीक पहले पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं. फिर इसे मेहंदी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें. इससे बालों को अच्छा लुक मिलेगा.
- बालों को छोटे सेक्शन में बांटकर पैक को लंबाई तक लगाएं. सफेद बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और अगर काले न हो तो दोबारा लगाएं.
क्या मेहंदी सच में सफेद बालों को काला कर सकती है?
मेहंदी अकेले सफेद बालों को नेचुरल काला नहीं करती. इसलिए आपको बालों पर काली मेहंदी पाउडर लगा सकते हैं. मार्केट में आपको बहुत सारी चीजें आसानी से मिल जाएंगी, बस नेचुरल तरीके से तैयार किया गया हो जिसमें मेहंदी मिलाई जा सके.
मेहंदी के साथ क्या नहीं मिलाना चाहिए?
घर पर मेहंदी का पैक बनाते समय बहुत सारी चीजें मिलाई जा सकती हैं. बस नींबू, या तेज इंग्रीडिएंट्स स्कैल्प में खुजली पैदा कर सकते हैं. अगर आपका स्कैल्प सेंसिटिव है तो पहले एक बार डॉक्टर से बात करें और फिर बालों को काला करें.
इसे भी पढ़ें- गीले बालों में तेल लगाने से क्या होता है? जावेद हबीब का ये नुस्खा बदल देगा बालों का लुक
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
43 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines