DIY Hair Colour: सफेद बालों को दें नेचुरल काला रंग, मेहंदी से बनाया जा सकता है ये हेयर मास्क

White Hair Remedy: मेहंदी सफेद बालों को कलर करने का एक नेचुरल तरीका है. इसे सदियों से लोग इस्तेमाल करते आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप लाल बालों के बजाय काले बाल चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.  

White Hair Remedy

क्या मेहंदी सच में सफेद बालों को काला कर सकती है? Image Credit- Freepik

सफेद बालों को छिपाने के लिए अगर आप बार-बार केमिकल हेयर डाई इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो मेहंदी एक ऑप्शन हो सकती है. यह एक प्राचीन तरीका है, जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. हालांकि, कुछ लोग मेहंदी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि सफेद बाल काले हो जाते हैं. यह अच्छे दिखने के बजाय और बेकार लगते हैं. मगर अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि मेहंदी से अच्छा हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है. डार्क या ब्राउन शेड के लिए अक्सर इंडिगो जैसे दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि मेहंदी से बाल बिल्कुल काले हो जाएं, लेकिन बालों का डार्क कलर जरूर हो सकता है.   

विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद बालों के लिए मेहंदी हेयर पैक कैसे बनाएं?

  • मेहंदी पाउडर- 3 चम्मच
  • इंडिगो पाउडर- 3 चम्मच
  • जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
  • आंवला पाउडर- 1 चम्मच

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • मेहंदी पाउडर को एक बाउल में लें और गुनगुने पानी की मदद से गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे कुछ घंटे ढककर रखा जा सकता है ताकि डाई रिलीज हो सके.
  • इंडिगो पाउडर को इस्तेमाल करने से ठीक पहले पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं. फिर इसे मेहंदी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें. इससे बालों को अच्छा लुक मिलेगा.
  • बालों को छोटे सेक्शन में बांटकर पैक को लंबाई तक लगाएं. सफेद बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और अगर काले न हो तो दोबारा लगाएं. 

क्या मेहंदी सच में सफेद बालों को काला कर सकती है? 

मेहंदी अकेले सफेद बालों को नेचुरल काला नहीं करती. इसलिए आपको बालों पर काली मेहंदी पाउडर लगा सकते हैं. मार्केट में आपको बहुत सारी चीजें आसानी से मिल जाएंगी, बस नेचुरल तरीके से तैयार किया गया हो जिसमें मेहंदी मिलाई जा सके.  

मेहंदी के साथ क्या नहीं मिलाना चाहिए? 

घर पर मेहंदी का पैक बनाते समय बहुत सारी चीजें मिलाई जा सकती हैं. बस नींबू, या तेज इंग्रीडिएंट्स स्कैल्प में खुजली पैदा कर सकते हैं. अगर आपका स्कैल्प सेंसिटिव है तो पहले एक बार डॉक्टर से बात करें और फिर बालों को काला करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ