Train Chhut Jane Par Kya Karen: इंडिगो की लगातार फ्लाइट्स कैंसिल (Indigo Flight Cancellation) होने की वजह से लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं. ऐसे में स्टेशन पर भीड़ होना लाजिमी है. कई दिल्ली, मुंबई या बैंगलोर के स्टेशनों पर पैर रखने तक की जगह नहीं है. ऐसे में ट्रेन का छूट जाना बहुत आम है, कई बार हम लाख कोशिशों के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाते और भीड़ की वजह से हमें ट्रेन को छोड़ना पड़ता है. हालांकि, कुछ लोगों का ट्रेन छूट जाना पहला एक्सपीरियंस हो सकता है, जिसकी वजह से वो जरूरत से ज्यादा परेशान हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है या नए साल पर होने की संभावना है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जो ट्रेन छूटने (Train Missed Rules) के बाद काम आ सकते हैं. इन टिप्स को अपनाने के बाद आप आराम से अपने घर या डेस्टिनेशन पहुंच सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- अंडे उबालते वक्त नींबू का स्लाइस क्यों डाला जाता है? शेफ पंकज भदौरिया से जानें इसके पीछे की असल वजह
क्या कहता है रेलवे का नियम?
कई लोगों को लगता है कि भीड़ की वजह से ट्रेन छूटने पर हमें छूट मिल सकती है या हम दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं तो ऐसा नहीं है. इसे लेकर रेलवे का नियम यह है कि अगर आपके पास रिजर्वेशन टिकट है और आपकी ट्रेन छूट जाती है तो आप ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते. यह सभी आरक्षित श्रेणियों पर लागू होता है.
ट्रेन छूटने पर क्या करें?
नया टिकट खरीदें- ट्रेन छूटने के बाद दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करने से पहले दूसरा टिकट खरीदें. यही सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि बिना टिकट के सफर करने या पुराने टिकट के आधार पर सफर करने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है.
रिफंड के लिए अप्लाई करें- आप रेलवे की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहला कम टिकट का रिफंड अप्लाई करें. इसके लिए आपको टीडीआर दायर करनी होगी और रेलवे अपने नियम के मुताबिक पैसे वापस कर देगा.
रेलवे अधिकारी से बात करें- ट्रेन छूटने पर आपको रेलवे अधिकारी से बात करनी होगी. साथ ही, अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी देनी होगी. इससे हो सकता है कि अधिकारी आपको दूसरी ट्रेन में बैठने या रिफंड करने के लिए बात करें.
क्या इमरजेंसी में बिना टिकट के ट्रेन में सफर किया जा सकता है?
अगर आपके यहां कोई इमरजेंसी है या आपको बहुत ही जल्दी कहीं जाना है तो आप जनरल टिकट लेकर किसी भी ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर सकते हैं. इस टिकट के आधार पर बिना किसी रिजर्वेशन के यात्रा की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- नए साल पर घूमने का प्लान फिक्स लेकिन सीट अभी भी वेटिंग में? घबराएं नहीं, कंफर्म टिकट पाने के लिए करें ये 5 काम
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
53 mins agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
4 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
6 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines