अंडे उबालते वक्त नींबू का स्लाइस क्यों डाला जाता है? शेफ पंकज भदौरिया से जानें इसके पीछे की असल वजह

Anda aur Nimbu ko Ubalna:अंडा उबालकर खाने से कम बहुत बढ़ जाता है. कई बार पानी में अंडे डालते ही फट जाते हैं या बर्तन में बदबू का असर कई दिनों तक रहता है. ऐसे में नींबू का स्लाइस आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

boiling egg tips

क्या हम नींबू के साथ अंडा उबाल सकते हैं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Can I Add Lemon to Boiled Eggs: सर्दियों में अंडा बहुत पसंद किया जाता है. इसलिए इसकी कीमत दोगुनी बढ़ जाती है, क्योंकि लोग ब्रेकफास्ट से लेकर लंच में अंडे को तरह-तरह से बनाकर खाते हैं. ज्यादातर लोग उबले हुए अंडे अपने आहार में शामिल करते हैं, क्योंकि अंडे को उबालना बहुत ही आसान है. उबलते पानी में अंडा डालकर 10 मिनट बाद निकाल लो. बस हो गया, लेकिन इतना काफी नहीं है, क्योंकि कई लोग अंडे उबलते वक्त नींबू का स्लाइस भी डालते हैं. ऐसा क्यों किया जाता है आइए इस लेख में शेफ पंकज से जानते हैं. ़

इसे भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? अपनाएं तुलसी- एलोवेरा की ये फेस जेल क्रीम, मिलेंगे कई फायदे

विज्ञापन

अंडे उबालते वक्त नींबू का स्लाइस क्यों डाला जाता है?

अंडे उबालते वक्त अक्सर ये फट जाते हैं या छिलके खराब होने लगते हैं. ऐसे में नींबू का स्लाइस मददगार साबित हो सकता है. नींबू में मौजूद पोषक तत्व पानी में जाकर मिल जाते हैं और अंडे को टूटने से बचाते हैं. अगर सिर्फ एक स्लाइस का इस्तेमाल किया जाए तो अंडा बिल्कुल परफेक्ट उबलता है. 

ये हैक्स भी आजमाएं

शेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि अंडे उबालते वक्त पानी में नींबू के साथ एक चम्मच सफेद सिरका (White Vinegar) डाल दें. इससे अंडा एकदम परफेक्ट उबलेगा, क्योंकि सफेद सिरका डालने पर अंडा उबालते समय पानी में फटता नहीं है. अगर अंडा पानी में चटकता भी हैं तो पानी से फट कर बाहर नहीं निकलता. इन सामग्रियों को मदद से आप परफेक्ट अंडे उबाल सकते हैं.

छिलके उतारना हो जाता है आसान 

अगर आपको अंडे के छिलके उतारने में आलस आता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नींबू आपका काम बहुत ही आसान कर देगा. इससे अंडे के छिलके हल्के हो जाते हैं और उतरकर पानी में गिर जाते हैं. 

विज्ञापन

बर्तन में बदबू नहीं आती 

अक्सर अंडे उबालने के बाद बर्तन में बदबू रह जाती है और कई बार धोने के बाद भी नहीं जाती. अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है तो नींबू डालना बिल्कुल भी ना भूलें. इससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

कैसे करें इस्तेमाल? 

आप अंडे के छिलके का इस्तेमाल करने के लिए एक नींबू लें और उसमें से एक टुकड़ा निकाल लें और पानी में डाल दें. अब इस पानी का इस्तेमाल अंडे उबालने के लिए करें. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ