बच्चों के गुस्से को शांत करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह टैंट्रम दिखा रहे बच्चे को करें हैंडल

How To Handle Tantrums: बच्चा अगर बहुत ज्यादा टैंट्रम दिखाने लगे या फिर गुस्सा करे तो उसे किस तरह हैंडल किया जा सकता है यह बता रहे हैं पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक. जानिए डॉक्टर की यह खास सलाह.

Parenting Tips Angry Child Tantrum

टैंट्रम को संभालने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? Image Credit - Pexels

Parenting Tips: बच्चा अक्सर ही गुस्सा होकर टैंट्रम्स थ्रो करने लगता है. वह कभी मॉल में लेट जाता है तो कभी लोगों के सामने शोर मचाने लगता है या चिल्लाने लग जाता है. अक्सर जब बच्चा टैंट्रम थ्रो करता है तो मां को भी गुस्सा आने लगता है. इसपर बच्चों के डॉक्टर रवि मलिक का कहना है कि बच्चे के गुस्से और गुस्से में टैंट्रम (Tantrums in anger) दिखाने की स्थिति को सही तरह से हैंडल करना जरूरी है. यहां जानिए डॉक्टर के हिसाब से बच्चे के गुस्से को शांत करने के लिए क्या करना चाहिए और किस तरह बच्चे के टैंट्रम्स हैंडल करने चाहिए. अगर आपका बच्चा भी अक्सर ही गुस्से में जमीन पर लेटकर रोने-बिलखने लगता है तो डॉक्टर की दी यह सलाह आपके बेहद काम आएगी.

विज्ञापन

कैसे कंट्रोल करें बच्चे का गुस्सा

बच्चा जब टैंट्रम थ्रो करता है तो माता-पिता को गुस्सा करने के बजाय बच्चे को समझना जरूरी है, उसे मारना या पीटना नहीं चाहिए. डॉ. रवि मलिक बताते हैं कि बच्चा अक्सर ही टैंट्रम्स तब दिखाता है जब वह नींद में होता है, इरिटेटेड है, स्ट्रेस में है या फिर उसे भूख लग रही होती है. अगर बच्चे की जरूरत को उसी समय पूरा कर दिया जाए तो बच्चा टैंट्रम्स नहीं दिखाएगा.

विज्ञापन

प्यार जताना है जरूरी

विज्ञापन

बच्चे को प्यार से गले लगाना, उसे प्यार जताना और उसपर प्यार लुटाना उसे शांत करने का अच्छा तरीका है. आप बच्चे को कोई उसकी पसंद का कोई गाना भी सुना सकते हैं. इस समय बच्चे को लॉजिकली समझाने की जरूरत नहीं होती है. आपको बच्चे को शांत कराकर उसकी सराहना करनी चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि चाहे आप अपसेट हैं लेकिन फिर भी आपको सिचुएशन अच्छे से मैनेज करनी होगी.

बच्चे की फीलिंग्स को समझें

विज्ञापन

पैरेंट्स को यह समझना जरूरी है कि बच्चा जो टैंट्रम्स थ्रो कर रहा है वो जानकर नहीं करता है या यह कोई बहाना नहीं है. बच्चा अपनी फीलिंग्स को कम्यूनिकेट नहीं कर पाता है इसीलिए वो गुस्से में टैंट्रम्स थ्रो करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ